PTV Sports ने ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की लाइव कवरेज पर लगाई रोक, जाने क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

PTV Sports ने ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की लाइव कवरेज पर लगाई रोक, जाने क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक प्रसारण साझेदारी पीटीवी स्पोर्ट्स ने इस टेस्ट सीरीज की लाइव कवरेज पर अचानक रोक लगा दी है।

AUS vs PAK (Pic Source-Twitter)
AUS vs PAK (Pic Source-Twitter)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच के दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक प्रसारण साझेदारी पीटीवी स्पोर्ट्स ने इस टेस्ट सीरीज की लाइव कवरेज पर अचानक रोक लगा दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद चैनल ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें सट्टेबाजी कंपनियों के खिलाफ “शून्य सहिष्णुता” के रुख पर जोर दिया गया है।

पीटीवी स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘ पीटीवी स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान सरकार की नीति का पालन करते हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के प्रसारण बंद कर दिए हैं।’

यह रहा ट्वीट:

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 55 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। वो अभी भी अपनी पहली पारी में 124 रनों से पीछे हैं।

बता दें, खेल के पहले दिन बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट खोकर सिर्फ 187 रन ही बना पाया था। खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में 318 रन पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने 155 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 63 रन बनाए। उनके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 42 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से पहली पारी में अब्दुल्ला शफीक ने 109 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान शान मसूद ने 54 रनों का योगदान दिया। खेल के दूसरे दिन के खत्म होने तक मोहम्मद रिजवान 34 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 29* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि आमेर जमाल ने 2* रन बना लिए है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?