टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो पांच खिलाड़ी जो एशिया कप के बाद कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो पांच खिलाड़ी जो एशिया कप के बाद कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी

अक्टूबर महीने से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है और टीम इंडिया को इसके लिए 16 सितंबर तक टीम का ऐलान करना है।

Indian Cricket Team. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images)
Indian Cricket Team. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images)

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की थी और सुपर-4 में अपनी जगह बनाई। उन्होंने अपने ग्रुप स्टेज में दो मुकाबले जीते। पहले पाकिस्तान के खिलाफ और फिर हांगकांग के खिलाफ। लेकिन सुपर 4 में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

सुपर 4 में उन्होंने दो मुकाबले खेले और दोनों में उनको शिकस्त मिली। पहले पाकिस्तान ने उनको मात दी और फिर श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से शिकस्त मिली। इस समय भारत का एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। अगर उन्हें फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो बाकी टीमों को उनका साथ देना होगा। भारतीय टीम अभी सवालों के घेरे में है।

हालांकि भले ही उनका एशिया कप 2022 में प्रदर्शन अच्छा ना रहा हो लेकिन आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें अभी से ही तैयारियां शुरु करनी होगी। बता दें, अक्टूबर महीने से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है और उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए 16 सितंबर तक अपनी टीम को अंतिम रूप दे देना है। आगामी वर्ल्ड कप के लिए तमाम खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है वहीं कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन हैं वो पांच खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप के लिए भारत की टी-20 टीम में वापसी कर सकते हैं।

ये रहे वो 5 खिलाड़ी:

1- मोहम्मद शमी

Mohammad Shami (Image Source: BCCI Twitter)
Mohammad Shami (Image Source: BCCI Twitter)

एक समय था जब मोहम्मद शमी भारतीय टीम के सभी प्रारूपों के मुख्य तेज गेंदबाज हुआ करते थे। इस समय भी वो वनडे और टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाजी करने का दम रखते हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है, हालांकि 2021 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए मोहम्मद शमी ने 16 मुकाबलों में 8 की इकोनामी से 20 विकेट चटकाए थे। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत फ्रेंचाइजी ने अपने पहले ही सीजन में IPL खिताब जीता।

हालांकि उनके इस प्रदर्शन के बावजूद उन्हें एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली। इस टूर्नामेंट में भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा काफी साधारण प्रदर्शन देखने को मिला है। अब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम को एक अनुभवी तेज गेंदबाज की जरूरत होगी और मोहम्मद शमी उनकी इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp