विराट और रोहित को अब भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर देना चाहिए- सुनील गावस्कर का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट और रोहित को अब भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर देना चाहिए- सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

सुनील गावस्कर ने कहा कि, अगला बड़ा टूर्नामेंट वनडे विश्व कप है, इसलिए मैं चाहूंगा कि बड़े खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट से पूरी तरह छुट्टी दें।

Sunil Gavaskar, Rohit Sharma And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar, Rohit Sharma And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। जहां वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, ODI और टी-20 मैच खेलेगी। जिसको लेकर BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है। दरअसल इन सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई युवा बल्लेबाजों को मौका मिला है तो कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

दरअसल टीम इंडिया के ऐलान के बाद जो फैसले चयनकर्ताओं ने लिए हैं उसको लेकर काफी आलोचना हो रही हैं। बता दें भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी भारतीय चयनकर्ताओं के फैसले की काफी आलोचनाएं की हैं। दरअसल सुनील गावस्कर ने सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं करने पर अपनी राय दी है। साथ ही सीनियर प्लेयर्स को टीम में बनाए रखने पर भी सवाल खड़ा किया है।

बड़े खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट से पूरी तरह छुट्टी दें-सुनील गावस्कर 

बता दें स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, भारत के पास यह अच्छा मौका था युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार करने का। क्योंकि यह वहीं दौरा है जहां आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकते थे। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में आराम देना चाहिए था और ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए था।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, WTC खत्म हो गया है, हम वहां जीतने से जरूर चूक गए लेकिन अगली बड़ी चीज वनडे विश्व कप है। मैं चाहूंगा कि बड़े खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट से पूरी तरह छुट्टी दे दी जाए। मैं सिर्फ यही चाहता था कि वे सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें। दरअसल वे पिछले साल अक्टूबर-नवंबर से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। सीनियर खिलाड़ियों को वास्तव में लंबा ब्रेक नहीं मिला है। इसलिए उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट से पूरी तरह छुट्टी दे देनी चाहिए। क्योंकि फिर 50 ओवर का विश्व कप कौन खेलेगा।

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि, आपने शमी को ब्रेक दिया है तो आपको बाकियों को भी देना चाहिए था। जुलाई के अंत तक सीनियर प्लेयर्स को छुट्टी दें। हालांकि अब जाहिर तौर पर यह टीम 1 और 2 जुलाई को वॉर्म-अप मैचों के लिए जाने वाली है। इसलिए उन्हें मुश्किल से 20 दिन की ही छुट्टी मिलेगी। उन्हें 40 दिन का समय क्यों नहीं दिया गया? ताकि वे सफेद गेंद के फॉर्मेट के लिए पूरी तरह से फ्रेश होकर वापस आएं।

यहां पढ़ें : विराट कोहली को भी टेस्ट टीम में नहीं देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा

close whatsapp