एक बार फिर वसीम जाफर ने कर दी माइकल वॉन की गजब की बेइज्जती! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर वसीम जाफर ने कर दी माइकल वॉन की गजब की बेइज्जती!

माइकल वॉन ने 2002 सीरीज के लॉर्ड्स टेस्ट में वसीम जाफर को आउट किया था।

Michael Vaughan and Wasim Jaffer. (Photo Source: Getty Images)
Michael Vaughan and Wasim Jaffer. (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर आज (16 फरवरी) अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी को फैंस सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। उसी क्रम में जाफर को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मजेदार अंदाज में जाफर को विश किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने वॉन के जवाब में कुछ ऐसा लिखा जो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल वॉन ने जाफर को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘मेरे पहले टेस्ट मैच के विकेट को जन्मदिन की बधाई।’ इसपर जाफर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और जवाब में जो बातें लिखी है उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वसीम जाफर ने वॉन के ट्वीट पर रिएक्ट किया और लिखा, ‘हाहा! धन्यवाद मेरे स्थायी सोशल मीडिया विकेट।’

वसीम जाफर ने 2 साल पहले की थी सन्यास की घोषणा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर भारतीय टीम के लिए 8 साल तक खेले हैं। सलामी बल्लेबाज जाफर ने अपने टेस्ट करियर में भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्हें रन मशीन का दर्जा मिला हुआ था और वहां उन्होंने 50 से अधिक औसत से कुल 19410 रन बनाये हैं। जाफर रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 156 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 12038 रन निकले हैं।

रणजी ट्रॉफी में उनके नाम 40 शतक भी मौजूद हैं। उन्होंने दो साल पहले क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की और वर्तमान में एक कमेंटेटर के रूप में बहुत सारे शो का हिस्सा हैं। वहीं माइकल वॉन की बात करें तो वह इंग्लैंड के सबसे महान कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 82 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 41.4 की औसत से 5719 रन बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 18 शतक भी मौजूद हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्होंने कुल 6 विकेट भी चटकाए हैं। 2002 में इस खिलाड़ी ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर को आउट किया था और वो टेस्ट क्रिकेट में माइकल वॉन का पहले विकेट थे।

close whatsapp