रोहित शर्मा को आखिर ये हो क्या रहा है, अब दूसरे टेस्ट मैच से भी हट गए पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा को आखिर ये हो क्या रहा है, अब दूसरे टेस्ट मैच से भी हट गए पीछे

वनडे सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को लगी थी चोट।

Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर शायद अब धीरे-धीरे कप्तानी का दबाव बढ़ता ही जा रहा है, जिसका असर अब उनकी बल्लेबाजी में भी देखने को मिल रहा है। साथ ही कई अहम सीरीज से पहले या दौरान ही हिटमैन चोटिल भी हुए हैं, जिसका नतीजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

रोहित शर्मा को कब लगी थी चोट?

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले वनडे सीरीज भी खेली थी, इसी वनडे सीरीज के एक मैच में कैच पकड़ने के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे पर गेंद लगी थी और वो चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो आखिरी वनडे के साथ-साथ पहला टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।

चोट नहीं छोड़ रही है रोहित शर्मा का पीछा

*वनडे सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को लगी थी चोट।
*जिसके कारण रोहित नहीं खेल पाए थे पहला टेस्ट, केएल थे कप्तान।
*अब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को लेकर भी आई अपडेट।
*दूसरे टेस्ट मैच से भी हुए रोहित बाहर, नहीं होंगे बांग्लादेश के लिए रवाना।

जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम से मिले थे रोहित शर्मा

केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता पहला टेस्ट मैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कब से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच?

रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद साफ हो गया है कि, केएल राहुल दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और 22 तारीख से शुरू होने रहे इस मैच को टीम इंडिया जीत कर विरोधियों के खिलाफ सूपड़ा साफ करना चाहेगी।

close whatsapp