'विराट के संन्यास के बाद इस बारे में...'- कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना पर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘विराट के संन्यास के बाद इस बारे में…’- कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना पर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 75 शतक पूरे कर लिए हैं।

Sachin Tendulkar Virat Kohli Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)
Sachin Tendulkar Virat Kohli Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच की तुलना कोई नई बात नहीं है। लेकिन विराट कोहली हमेशा इस तुलना से नाखुश नजर आते हैं। विराट का कहना है कि जिनके कारण उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया उनसे ही तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको बता दें कि, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक अपने नाम किया हैं।

एक वक्त ऐसा था जब लग रहा था कि सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल है। लेकिन विराट कोहली अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 शतक पूरे कर चुके हैं वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी ज्यादा करीब है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना का कभी समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन हाल ही में रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है।

विराट और सचिन तेंदुलकर के बीच की तुलना पर रिकी पोंटिंग ने कही यह बात

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के एपिसोड में बात करते हुए सचिन तेंदुलकर के दौर के क्रिकेट और आज के दौर के क्रिकेट के अंतर को लेकर अपने विचार रखे। रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए कहा, ‘मैं खिलाड़ियों को हमेशा खेल में लंबे समय तक उनकी गुणवत्ता के आधार पर आंकना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को आंकने का यह सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि लंबे समय तक खेल की उतकृष्टता को बनाए रखना कठिन काम होता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ खिलाड़ी आते हैं 3-4 साल अच्छा करते हैं और लगता है कि वह दुनिया के बेस्ट प्लेयर्स है। लेकिन बहुत कम होते हैं जो लंबे समय तक उसे बना कर रख पाते हैं सचिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर में 20 साल तक इसे संभाल कर रखा। अपने आप में 200 टेस्ट मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है।’

रिकी पोंटिंग का कहना है कि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच तुलना तब करनी चाहिए, जब विराट कोहली क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दें। रिकी पोंटिंग ने आगे बात करते हुए कहा, ‘विराट के पास अभी वह सब है जो उससे आगे हैं। वह अविश्वसनीय रूप से अच्छा खिलाड़ी है इसमें कोई शक नहीं है। उनके पास अब 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक है। सचिन ने 100 बनाया है। विराट का करियर खत्म होने का इंतजार करते हैं। फिर मुझे लगता है कि यह तुलना तब काफी ज्यादा सही होगी।’

close whatsapp