PSL 2022: देखिये वीडियो- वसीम अकरम ने मैदान पर बाबर आजम को लगाई फटकार, बाद में देनी पड़ी सफाई
PSL 2022 के लाइव मैच के दौरान बाबर आजम पर भड़के थे वसीम अकरम।
अद्यतन - Feb 18, 2022 10:21 am

कराची किंग्स के मेंटर वसीम अकरम जारी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2022 में फ्रेंचाइजी के खराब प्रदर्शन और लगातार आठवीं हार के बाद अपना आपा खो बैठे और और उन्होंने टीम के कप्तान बाबर आजम पर अपनी भड़ास निकाल दी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जारी PSL 2022 में 16 फरवरी को कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान के बीच मुकाबला हुआ, जहां बाबर आजम की अगुआई वाली टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह कराची किंग्स की PSL 07 में लगातार आठवीं हार है, जिसके बाद वे टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गए है। बता दें, कराची किंग्स अभी तक PSL 2022 में एक भी जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही है।
वसीम अकरम ने मैदान पर बाबर आजम को लगाई फटकार
PSL 2022 में कराची किंग्स की लगातार आठवीं हार के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें वसीम अकरम कप्तान बाबर आजम को डांटते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में कराची किंग्स के मेंटर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
यहां देखे वीडियो –
what's happening here 🥲
Wasim Akram You can't do this with Babar Azam #BabarAzam #KarachiKings #Rizwan#Khushdil Shah pic.twitter.com/qGuJoJl5fB— Samra Khan 🇵🇰 (@cric_girl007) February 16, 2022
जैसा की वीडियो में देखा जा सकता हैं 55 साल के पूर्व तेज गेंदबाज बाउंड्री लाइन पर बाबर आजम से नाराजगी से बात कर रहे हैं, जबकि कराची किंग्स के कप्तान भी उन्हें सफाई देते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वसीम अकरम सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए हैं।
वायरल वीडियो पर वसीम अकरम ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अब पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज को इस मामले पर अपनी सफाई देनी पड़ी। वसीम अकरम ने कहा बाबर आजम से उनकी बातचीत पर जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वे उससे आश्चर्यचकित हैं, और कहा लोग चीजों को अलग ढंग से ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया हैं कि वह बाबर आजम पर भड़ास नहीं निकाल रहे थे, बल्कि वह कप्तान से गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात कर रहे थे।
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, ‘हैलो, मैं इस तरह की प्रतिक्रियाओं से हैरान हूं। मैं बाबर आजम से बाउंड्री लाइन पर कह रहा था कि हमारे गेंदबाज ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर और स्लोअर गेंद क्यों नहीं डाल रहे हैं। इसके अलावा मैंने कुछ नहीं कहा। बाबर आजम एक अच्छा लड़का है, और उन्होंने अपना बेस्ट किया है।’
यहां देखिये वसीम अकरम की पोस्ट –
Hello ! Surprised to see reactions on my talking to Babar at the boundary last night. What I was saying was ‘why our bowlers are not bowling yorkers or slower ones offside off’.nothing else . Babar is a wonderful boy and has tried his best. And what he wants for dinner 🥘 1/2
— Wasim Akram (@wasimakramlive) February 17, 2022