पूर्व पाकिस्तानी कप्तान भी हुए हर्षल पटेल के मुरीद, बताया उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर में की अच्छी गेंदबाजी।
अद्यतन - फरवरी 19, 2022 1:09 अपराह्न

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जिस तरह से हर्षल पटेल ने गेंदबाजी की उसे देखकर उन्होंने RCB के इस गेंदबाज की जमकर तारीफ की। भले ही मैच के अंतिम ओवर में उनकी दो गेंदों पर 2 छक्के लेकिन लेकिन पटेल ने आखिरी दो गेंदों में शानदार वापसी करते हुए भारत को 8 रन से मैच जीतने में मदद की।
इस बीच सलमान बट का मानना है कि पटेल गति में बदलाव के साथ माहिर हैं, और यह भी कहा कि पटेल सटीक यॉर्कर फेंक सकते हैं। बट ने भविष्यवाणी की है कि अगर पटेल इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो उनका भविष्य अच्छा है और आगे जाकर वो कई उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।
सलमान बट ने जमकर की हर्षल पटेल की तारीफ
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से सलमान बट ने कहा कि, “हर्शल पटेल की गति में करने में माहिर हैं। उन्होंने सटीक यॉर्कर फेंकी (दूसरे टी20 के दौरान)। अगर वह इसे आगे भी जारी रखते हैं तो उनका भविष्य और भी बेहतर हो सकता है। अगर वह ऐसा प्रदर्शन करता है तो वह आईपीएल में खेलना जारी रखेगा और वह पहले से ही भारत के लिए खेल रहा है।”
सलमान बट ने यह भी कहा कि, हर्षल पटेल एक तेज गेंदबाज है जो विविधताओं पर निर्भर है और साथ ही साथ एक अच्छी धीमी डिलीवरी भी डालते हैं, यही उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत हो। यह कहते हुए कि गेंदबाजी के दौरान पटेल के हाथ की गति नहीं बदलती है, बट ने अंत में कहा कि पटेल का सफेद गेंद वाले क्रिकेट में एक अच्छा भविष्य है।
भारत ने अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 20 फरवरी 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। विराट कोहली और ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इन दोनों को बीसीसीआई द्वारा बायो बबल से ब्रेक दिया गया है।