अब तो दिन में भी टीम इंडिया में वापसी के सपने देखने लगे हैं दिनेश कार्तिक!
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद दिनेश कार्तिक का नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन।
अद्यतन - दिसम्बर 21, 2022 1:47 अपराह्न

बढ़ती उम्र वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वापसी के बेहद कम ही मौके मिलते हैं, लेकिन दिनेश कार्तिक को उनके खेल और किस्मत का ऐसा साथ मिला की उन्होंने इस उम्र में भी टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की। लेकिन ये खिलाड़ी अपने वापसी को पूरी तरह नहीं भुना पाया और अब एक बार फिर से उनकी टीम इंडिया में एंट्र्री मुश्किल लग रही है।
दिनेश कार्तिक ने मौके का फायदा ही नहीं उठाया
जी हां, ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, साथ ही उन्हें पंत की जगह अंतिम 11 में खेलने के कई मौके मिले। लेकिन कार्तिक इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और हर मैच में फ्लॉप ही साबित हुए।
फिर से टीम इंडिया में वापसी की आस लगाए बैठे हैं दिनेश कार्तिक!
*टी-20 वर्ल्ड कप के बाद दिनेश कार्तिक का नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन।
*ऐसे में कार्तिक जमकर कर रहे हैं अभ्यास और वापसी की लगाए बैठे हैं उम्मीद।
*हाल ही में लगाई थी एक इंस्टा स्टोरी, वीडियो स्टोरी में दिखाई थी कड़ी धूप।
*ऐसा लग रहा था कि कार्तिक ने नेट्स में की काफी जमकर मेहनत।
दिनेश कार्तिक की इंस्टा स्टोरी से ली गई तस्वीर
परिवार को भी पूरा समय दे रहा है ये खिलाड़ी
IPL टीम ने फिर से जताया कार्तिक पर भरोसा
RCB में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ही कार्तिक को टीम इंडिया में फिर से जगह मिली थी, वहीं साल 2023 के लिए भी RCB टीम ने दिनेश कार्तिक को अपने साथ रखा है और रिटेन कर लिया है।