ऋषभ पंत का घर देखा है क्या आपने अंदर से, एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत का घर देखा है क्या आपने अंदर से, एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो किए साझा।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया में अपनी जगह अब पूरी तरह पक्की कर चुके हैं, साथ ही पंत को टीम के सीनियर खिलाड़ी भी काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं। एक समय ऐसा था जब लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पंत टीम से ड्रॉप करने पर विचार हो रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले का ऐसा कमाल दिखाया कि अब उन्हें लगातार क्रिकेट से आराम दिया जा रहा है। इस बीच अपने घर पहुंचे ऋषभ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है।

ऋषभ पंत चले पंकज आडवाणी बनने

वनडे फॉर्मेट से लेकर टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत हिट हो रहे हैं, साथ ही मैच के दौरान अब वो धोनी तरह गेंदबाजों को सलाह देने का काम भी कर रहे हैं और ये फैन्स को भी ये काफी पसंद आ रहा है। दूसरी ओर BCCI लगातार क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों को ब्रेक दे रही है, जिसमें इस बार पंत और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। ये दोनों ही खिलाड़ी लंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए आखिरी टी-20 में भी ये दोनों टीम का हिस्सा नहीं थे।

*ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो किए साझा।
*क्रिकेट से दूर अपने घर में बिलियर्ड्स खेल रहे हैं पंत।
*ऋषभ पंत ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा-Home be like
*कमाल का बिलियर्ड्स खेलते हैं विकेटकीपर पंत।

पंत ने किया ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

दिल्ली टीम ने जताया काफी भरोसा

वहीं आईपीएल में इस बार भी दिल्ली टीम की कप्तानी पंत ही करेंगे, टीम मालिकों ने इस खिलाड़ी पर अय्यर से ज्यादा भरोसा जताया है। साल 2021 में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को टीम की कमान सौंपी गई थी, जिसके बाद टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और उसके बाद से पंत को कप्तानी देने का फैसला कर लिया गया था।

close whatsapp