15.25 करोड़ में बिकने वाले ईशान किशन ने पंत को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

15.25 करोड़ में बिकने वाले ईशान किशन ने पंत को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

पंत और किशन दोनों ही 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Ishan Kishan and Rishabh Pant (Photo source: Twitter)
Ishan Kishan and Rishabh Pant (Photo source: Twitter)

IPL-2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी, ईशान किशन ने भारतीय सीमित ओवरों में विकेटकीपर स्लॉट के लिए अपने ‘प्रतियोगी’ ऋषभ पंत पर अपने विचार साझा किए। जहां पंत ने उच्चतम स्तर पर अपनी क्षमताओं को साबित किया है, वहीं किशन अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ 3 एकदिवसीय और 8 टी-20 में खेलने का मौका मिला है।

उन्होंने अब तक दोनों प्रारूपों में अर्धशतक बनाया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज में उन्हें तीनों मैच खेलने का मौका मिला। पंत और किशन ने 2016 में U19 विश्व कप के बाद से अपनी अच्छी और गहरी दोती के लिए जाने जाते हैं और उस वर्ल्ड कप में ईशान ने कप्तानी भी की थी। उन्होंने एक साथ ओपनिंग की है और भारत भाग्यशाली है कि उसके पास बाएं हाथ के दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

ऋषभ पंत और मुझे नहीं लगता कि हम एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं: ईशान किशन

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ईशान ने कहा कि,  “हां, वह (पंत) काफी अच्छे दोस्त हैं। जब भी हम दोनों आस-पास होते हैं, एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हैं। जब भी हमें समय मिलता है तो हम फिल्में देखते हैं। हम साथ में क्रिकेट के बारे में बात करते हैं। यह बात करते हैं कि हम क्या अलग कर सकते हैं। मैं उनके साथ अपने दिल की बात करता हूं, वह भी ऐसा करते हैं।”

ईशान ने आगे यह भी कहा कि उनके दिमाग में कभी ये बात नहीं आई कि उन्हें पंत की जगह लेनी है। उन्होंने कहा कि, “एक बार भी मेरे दिमाग में यह नहीं आया कि मुझे उसकी जगह चाहिए। मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब हम अपने क्रिकेट रूटीन के बीच में होते हैं, तो हमें यह भी नहीं लगता कि हम एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।”

अंत में उन्होंने कहा कि, “जब आपके पास एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ अच्छी प्रतिस्पर्धा होती है, तो इसमें बहुत मज़ा आता है। आप उन महत्वपूर्ण चीजों को अपने आप महसूस करना शुरू कर देते हैं-अच्छा क्रिकेट खेलते हैं और बाकी सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा। मुझे विकेटकीपिंग पसंद है इसलिए जब भी मौका मिलता है, मैं इसे अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।”

close whatsapp