BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले बढ़ाये सीमित ओवरों के मुकाबले, उतार सकती हैं मैदान में एक-साथ दो टीमें - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले बढ़ाये सीमित ओवरों के मुकाबले, उतार सकती हैं मैदान में एक-साथ दो टीमें

BCCI द्वारा नई सीरीज की आधिकारिक तारीखों का खुलासा किया जाना बाकी है।

India vs West Indies. (Photo Source: Twitter)
India vs West Indies. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के सामने पहले ही पैक शेड्यूल हैं और ऐसे में टीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कथित तौर पर व्यस्त भारतीय कैलेंडर में संभावित रूप से तीन नई सीरीज को जोड़ने पर विचार कर रहा हैं।

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया काफी व्यस्त रहने वाली है, और जो थोड़ा बहुत समय बचा हैं, उसमे भी बीसीसीआई (BCCI) संभावित रूप से तीन नई सीमित ओवरों की सीरीज को जोड़ने की  योजना बना रहा हैं। इसके लिए BCCI एक ही समय में दो अलग-अलग टीमों को मैदान में उतार सकता है।

BCCI वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आयरलैंड दौरों पर विचार कर रहा है

मौजूदा शेड्यूल के हिसाब से भारतीय क्रिकेट टीम IPL 2022 के बाद जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके ठीक एक हफ्ते बाद टीम इंग्लैंड के दौरे के लिए रवाना होगी, जहां वे तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के अलावा पिछले साल स्थगित किया गया एक टेस्ट मैच भी खेलेंगे। जिसके बाद फिर सितंबर में एशिया कप 2022 खेला जाना हैं, इस बीच BCCI वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आयरलैंड दौरों पर विचार कर रहा है।

हाल की रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले पूर्वनिर्धारित अनुसूची के अलावा वेस्टइंडीज, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेल सकती हैं। जिसके लिए BCCI कथित तौर पर एक ही समय में दो अलग-अलग टीमों को मैदान में उतार सकता है।

खिलाड़ियों को व्यस्त शेड्यूल की जानकारी दे दी गई है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI बायो-बबल, आइसोलेशन नियमों की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले खिलाड़ियों को मानसिक तनाव की स्थिति जैसी समस्याओं से निपटने के लिए रणनीति भी तय कर रहा है। कथित तौर पर एशिया कप 2022 में मुख्य टीम भाग लेगी, वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर सेकंड-स्ट्रिंग टीम भेजी जाएगी। हालांकि, BCCI द्वारा नई सीरीज की आधिकारिक तारीखों का खुलासा किया जाना बाकी है, लेकिन इंग्लैंड दौरे के आस-पास नए दौरों को जगह दी जा सकती हैं।

BCCI के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बताया: बायो-बबल ब्रेक पर अभी से चर्चा शुरू हो चुकी है। हर एक खिलाड़ी को उनके व्यस्त शेड्यूल की जानकारी दे दी गई है। उन्हें सोचने के लिए समय दे दिया गया है कि वे कब ब्रेक लेना चाहते हैं, ये उनकी खुद की स्वेक्षा पर निर्भर करता हैं उन्हें  कब ब्रेक चाहिए हैं। यह संभावना है कि एक युवा टीम जिम्बाब्वे की यात्रा करेगी, और एशिया कप 2022 में भारत की मुख्य टीम भाग लेगी, ताकि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम फाइनल की जा सके।

 

close whatsapp