न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज के दौरान डगआउट की कुर्सी गर्म करने वाले पृथ्वी शाॅ का अब जाकर छलका दर्द  - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज के दौरान डगआउट की कुर्सी गर्म करने वाले पृथ्वी शाॅ का अब जाकर छलका दर्द 

शाॅ को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं मिला था खेलने का मौका

Prithvi Shaw (Pic Source-Twitter)
Prithvi Shaw (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ ने अभी कुछ समय पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए शाॅ को टीम इंडिया में काफी समय बाद शामिल तो किया गया था, पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने शाॅ की जगह इन फाॅर्म शुभमन गिल की तरहीज दी, जो टी-20 सीरीज के पहले वनडे सीरीज में कमाल की फाॅर्म में थे।

तो वहीं इस टी-20 सीरीज के दौरान शाॅ को मौका ना मिल पाने की वजह से क्रिकेट पंडितो समेत क्रिकेट फैंस ने इंडियन थिंक टैंक को जमकर कोसा था। तो वहीं अब खुद इस बात को लेकर पृथ्वी शाॅ ने बड़ा बयान दिया है।

पृथ्वी शाॅ का छलका दर्द

बता दें कि कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलने का मौका ना मिलने को लेकर पृथ्वी शाॅ ने न्यूज-24 स्पोर्ट्स पर बड़ा बयान दिया है। शाॅ ने कहा- यह सब उन पर (भारतीय टीम मैनेजमेंट) निर्भर करता था कि कब खेलना है कब नहीं, लेकिन मैंने उनका सम्मान किया, क्योंकि शायद वे मुझसे पहले किसी और को टीम में लंबा रन देना चाहते थे।

मुझे टी-20 सीरीज में खेलने का कोई भी अफसोस नहीं हैं। मैं मौकों की तलाश में रहूंगा क्योंकि मेरे पास मेरे गोल की सूची है जिसे मुझे इंडियन टीम के साथ हासिल करना है। मुझे टी-20 टीम में वापस आकर खिलाड़ियों से मिलने और उनके साथ ट्रेनिंग करने में बहुत अच्छा लगा।

शाॅ ने आगे कहा- जब मैं टीम में था तो मैंने उस समय को काफी इन्जाॅय किया। हां, ये सच है कि मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वापसी का मौका दिया गया, यह मायने रखता है। कभी-कभी आप सोचते हैं कि तमाम कोशिशों के बावजूद इतने लंबे समय से आप टीम में नहीं हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि अभी भी देर नहीं हुई है।

close whatsapp