उस तारीख का हो गया ऐलान, जब अथिया के हाथ पर लगेगी केएल राहुल के नाम की मेहंदी!
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर फिर आई बड़ी खबर।
अद्यतन - Dec 13, 2022 11:58 am

काफी दिनों से टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की शादी को लेकर खबरें आ रही थी, साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में शादी की तारीखों को लेकर भी दावा किया जा रहा था। इस बीच एक और खबर अब इस कपल की शादी को लेकर सामने आई है, जिसमें फिर से शादी की तारीख को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।
अथिया के फादर करते हैं केएल राहुल की जमकर तारीफ
जी हां बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के फादर यानी की सुनील शेट्टी केएल राहुल की जमकर तारीफ करते हैं, साथ ही इस साल वो IPL के दौरान राहुल को सपोर्ट करने के लिए मैदान में भी पहुंचे थे और उनके लिए सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था।
चलो, बताते हैं आपको अथिया और केएल राहुल की कब होगी शादी?
*अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर फिर आई बड़ी खबर।
*PINKVILLA में दोनों की शादी को लेकर किया गया है एक बड़ा दावा।
*21 से 23 जनवरी के बीच हो सकती है कपल की शादी, खंडाला में हो सकती है शादी।
*BCCI से पहले ही छुट्टी मांग चुके हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल।
अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर आई ये रिपोर्ट
फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे केएल राहुल
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वो पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।