IPL 2025: MI ने इन तीन स्टार खिलाड़ियों को किया रिलीज लेकिन मेगा ऑक्शन में लग सकती है इनपर बड़ी बोली
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
अद्यतन - Nov 11, 2024 6:26 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के ऐसे कई खिलाड़ी थे जिनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। हालांकि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यह पांच खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, और हार्दिक पांड्या है।
इन पांच खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस ने अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आगामी नीलामी में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लिया था लेकिन आगामी संस्करण में उन्हें दूसरी टीमों की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है लेकिन आगामी नीलामी में उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।
1- आकाश मधवाल

आकाश मधवाल का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है। तमाम फैंस का मानना था कि अनकैप्ड कप खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस इस युवा खिलाड़ी को जरूर रिटेन करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इस युवा खिलाड़ी ने 8 मैच में 14 विकेट झटके थे जबकि 2024 संस्करण में आकाश मधवाल ने पांच मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। सभी फ्रेंचाइजियों की आगामी नीलामी में आकाश मधवाल के ऊपर जरूर होगी।