IPL 2025: MI ने इन तीन स्टार खिलाड़ियों को किया रिलीज लेकिन मेगा ऑक्शन में लग सकती है इनपर बड़ी बोली - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: MI ने इन तीन स्टार खिलाड़ियों को किया रिलीज लेकिन मेगा ऑक्शन में लग सकती है इनपर बड़ी बोली

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

2- टिम डेविड

Tim David (Photo Source: Twitter)
Tim David (Photo Source: Twitter)

टी20 फॉर्मेट में एक फिनिशर की भूमिका हमेशा ही महत्वपूर्ण होती है। यही वजह है कि आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने अपने महत्वपूर्ण फिनिशर को रिटेन किया है। हालांकि मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

बता दें कि, टिम डेविड के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने 38 आईपीएल मैच में 170 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाए हैं। टिम डेविड बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टिम डेविड की काबिलियत सभी फ्रेंचाइजियों को काफी अच्छी तरह से पता है और उन पर भी आगामी नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp