भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
श्रीलंका की तरफ से पथुम निशांका के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Feb 23, 2022 11:22 pm

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज की दोनों सीरीज को अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ अगली चुनौती का सामना घरेलू जमीन पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज में करना है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों ही टीमों ही लगभग पूरी तरह से तैयार हैं।
जहां भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जिसमें विराट कोहली और रिषभ पंत को इस टी-20 सीरीज को लेकर आराम दिया गया है। वहीं सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर अनफिट होने की वजह से बाहर हो गए हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी भी देखने को मिलेगी।
वहीं दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम का हालिया फॉर्म कुछ अच्छा नहीं रहा है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में शर्मनाक 4-1 से हार के बाद इस सीरीज में खेलने उतर रही हैं। वहीं टीम को सीरीज के शुरू होने से पहले ही एक बड़ा झटका वानिन्दु हसरंगा के रूप में लगा है, जो एकबार फिर से कोरोना संक्रमित होने की वजह से बाहर हो गए हैं।
मैच जानकारी:
पहला टी-20 – भारत बनाम श्रीलंका
स्थान – भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
दिन और समय – 24 फरवरी, भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो अभी तक वहां पर 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजों का साफतौर पर दबदबा देखने को मिला है। जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि लक्ष्य का आसानी से पीछा किया जा सके।
संभावित अंतिम एकादश
भारत
इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम रुतुराज गायकवाड़ और इशान किशन की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरने का फैसला कर सकती है। वहीं नंबर-3 पर कप्तान रोहित शर्मा जिम्मेदारी संभालते हुए दिख सकते हैं। इसके अलावा संजू सैमसन को भी टीम में मौका दिया जा सकता है। जबकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी से गेंदबाजी में और अधिक मजबूती देखने को मिलेगी।
संभावित एकादश – रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका
श्रीलंकाई टीम को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो पथुम निशांका और दनुष्का गुनाथिलका पर ओपनिंग की जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं मध्यक्रम में कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका के अलावा दिनेश चांदिमल जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
संभावित एकादश – पथुम निशांका, दनुष्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दिनेश चांदिमल (विकेटकीपर), दसुन शनाका (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, दुष्मांता चामीरा, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, लाहिरु कुमारा।
संभावित Dream11 टीम:
दिनेश चांदिमल, रोहित शर्मा (कप्तान), दनुष्का गुनाथिल्का, चरिथ असलंका, रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), पथुम निशांका, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, महीश तीक्ष्णा।