युवराज सिंह एमएस धोनी

‘एमएस धोनी कभी भी मेरे अच्छे दोस्त नहीं थे’- युवराज सिंह के इस बयान से क्रिकेट जगत में मचा बवाल

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बयान दिया है।

Yuvraj Singh & MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
Yuvraj Singh & MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंग ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बयान दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में बवाल मच गया है। युवराज ने कहा कि एमएस धोनी उनके कुछ खास अच्छे दोस्त नहीं थे। युवराज ने एक यूट्यूब चैनल पर शो के दौरान इस बयान को दिया है। इसके अलावा उन्होंने धोनी को लेकर कई बातें भी की है।

मैं और एमएस धोनी कभी अच्छे दोस्त नहीं थे- युवराज सिंह 

युवराज सिंह ने रणवीर अलहाबादिया के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए पूर्व कप्तान धोनी को लेकर एक बयान दिया है। यूट्यूब शो में युवराज से धोनी के साथ रिश्ते को लेकर पूछा गया, जिसके बाद युवराज ने कहा कि आप ये क्यों पूछ रहे है? हालांकि जोर देने के बाद उन्होंने कहा कि मैं और माही कभी अच्छे दोस्त नहीं थे।

हम सिर्फ क्रिकेट की वजह से मैदान पर दोस्त थे। मेरी लाइफ स्टाइल बिल्कुल अलग थी। इसी वजह से हम दोनों कभी भी क्लोज फ्रेंड नहीं थे. हालांकि जब भी हम मैदान पर होते थे, तो अपना पूरा सौ प्रतिशत देते थे।  वो कप्तान थे और मैं उपकप्तान था। हम लोगों के निर्णय अलग थे। कभी-कभी मुझे उनके निर्णय सही नहीं लगते थे और कभी-कभी उन्हें मेरे निर्णय सही नहीं लगते थे और ये किसी भी टीम में होता रहता है।

मैदान के बाहर कोई भी आपका दोस्त नहीं है- युवराज सिंह

उन्होंने आगे कहा कि जब मेरा करियर खत्म होने पर था। जो मुझे समझ नहीं आ रहा था क्या करना है। 2019 वर्ल्ड कप में धोनी ने ही मुझसे कहा था कि सिलेक्शन कमेटी आपको नहीं चुनने वाली है। फिर मैंने कहा चलो किसी ने तो मेरी सही पिच्चर दी। बस यही सच्चाई है। मैदान के बाहर कोई भी आपका दोस्त नहीं है। सभी लोगों का लाइफ स्टाइल काफी अलग-अलग होता है। आप कोई भी टीम उठा ले पूरे 11 के 11 खिलाड़ी एक जैसे नहीं होंगे।

लेकिन जब आप मैदान पर हैं, आपको अपनी  ईगो को साइड करना होगा और टीम के लिए खेलना होगा। एक बार धोनी चोटिल हो गए थे और वो बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहे थे। तब मैंने उनके लिए रनर का काम किया था। मुझे याद है कि वो 90 आस-पास थे और मैं ये सोच रहा था कि उनका शतक पूरा हो। मैंने उनके शतक के लिए दो रन लिए डाइव लगाई। उसके बाद वर्ल्ड कप में मैं 48 रनों पर था और तब धोनी ने मेरी फिफ्टी पूरी करवाई।

यह भी पढ़ें :हार्दिक की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को ऑलराउंडर की भूमिका देंगे राहुल द्रविड़!

close whatsapp