ये क्या! रोहित शर्मा नहीं उठा रहे पत्नी रितिका सजदेह का फोन कॉल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या! रोहित शर्मा नहीं उठा रहे पत्नी रितिका सजदेह का फोन कॉल

रोहित शर्मा ने इंस्टा पर की थी अपनी कुछ फोटो पोस्ट।

Rohit Sharma and his wife Ritika Sajdeh. (Photo Source: Instagram)
Rohit Sharma and his wife Ritika Sajdeh. (Photo Source: Instagram)

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को आज से नई सीरीजा का आगाज करना है, जहां मैन इन ब्लू आज श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने उतरेंगे। लंका के खिलाफ टीम इंडिया कुल 3 टी-20 मैच खेलेगी और उसके बाद 2 टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं आज के मुकाबले से पहले टीम के कप्तानी यानी की रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जो काफी ज्यादा ही फनी और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह से नाराज हैं?

टीम इंडिया के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर मजाक-मस्ती करते ही रहते हैं, जो फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद आती है। वहीं कभी-कभी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पत्नियां भी कमेंट के जरिए चुटकियां लेने में कोई कसर नहीं छोड़ती, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखना को मिला है। जहां इस बार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जो हिटमैन के लिए हैं।

*रोहित शर्मा ने इंस्टा पर की थी अपनी कुछ फोटो पोस्ट।
*इन ही तस्वीरों के नीचे रितिका ने किया एक मजेदार कमेंट।
*रितिका ने लिखा- रोहित क्या आप मुझे कॉल बैक करेंगे?
*अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है रितिका का कमेंट।

रोहित शर्मा का ये था वो सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रितिका का ये है वो वायरल कमेंट

Ritika Comment (Photo source: Insta/rohitsharma45)
Ritika Comment (Photo source: Insta/rohitsharma45)

आज होगा पहला मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन– पथुम निशांका, दनुष्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दिनेश चांदिमल (विकेटकीपर), दसुन शनाका (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, दुष्मांता चामीरा, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, लाहिरु कुमारा।

close whatsapp