OMG! केएल राहुल और अथिया शेट्टी के बीच किस तीसरी लड़की की हुई एंट्री?
केएल राहुल ने हाल ही में पोस्ट की थी एक इंस्टा रील।
अद्यतन - Feb 24, 2022 10:47 am

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी की लव स्टोरी अब पूरी दुनिया के सामने है, जहां ये कपल अब खुलेआम हाथों में हाथ डालकर घूमता है। साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरी की तस्वीरों पर कमेंट करते रहे हैं, वहीं कई बार अथिया मैदान पर भी राहुल को सपोर्ट करने पहुंची हैं। लेकिन इस बार इस कपल से जुड़ी एक अलग ही खबर सामने आ रही है, जहां ये खबर भी सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हुई है।
केएल राहुल के पोस्ट पर अथिया शेट्टी नहीं किसी और लड़की ने किया है कमेंट
केएल राहुल और अथिया शेट्टी के सोशल मीडिया अकाउंट एक-दूसरे की साथ वाली तस्वीरों से भरे पड़े हैं, साथ इस जोड़ी को फैन्स से भी काफी ज्यादा प्यार मिलता है। हाल ही में एक फिल्म के प्रीमियर पर इस कपल ने साथ में एंट्री ली थी और दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाल रखा था। वहीं राहुल की पोस्ट पर काफी बार अथिया के पिता और बॉलीवुड हीरो सुनील शेट्टी भी कमेंट कर चुके हैं और बस अब इस कपल का शादी करना ही बाकी रह गया है।
*केएल राहुल ने हाल ही में पोस्ट की थी एक इंस्टा रील।
*राहुल की इस रील पर किया है कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट।
*कृष्णा श्रॉफ ने राहुल की रील पर लिखा- 💯।
*दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी हैं कृष्णा श्रॉफ।
कमाल-लाजवाब राहुल की इंस्टा रील
क्रिकेट से दूर हैं राहुल
वहीं दूसरी ओर केएल राहुल इस समय क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, वहीं उनकी दूरी का कारण चोट हैं। जिसके चलते वो वेस्टइंडीज सीरीज से बीच में हट गए थे और अब वो लंका के साथ होने वाली सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। IPL में इस बार फिर से ये खिलाड़ी कप्तान की भूमिका मे नजर आएगा, जहां राहुल इस बार लखनऊ टीम के कप्तान होंगे। इस टीम ने केएल राहुल, रवि बिश्नोई और स्टोइनिस को पहले ही खरीद लिया था।