सूर्य भाऊ के ‘प्यार’ ने जब बड़े ही प्यार से परोसी बिरयानी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 3 वनडे खेले जाने हैं जिसका पहला मैच 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
अद्यतन - नवम्बर 23, 2022 2:17 अपराह्न

हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की मात दी। तमाम भारतीय खिलाड़ियों ने इस टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। बता दें, सीरीज का पहला और आखिरी टी-20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका था।
दूसरे टी-20 की बात की जाए तो भारत के धुआंधार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेल भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने इस मैच में 51 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 111* रन बनाए। यादव की इस पारी की वजह से भारत ने दूसरे टी-20 को 65 रन से जीता। अब इन दोनों टीमों के बीच 25 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। भारतीय वनडे टीम की कमान शिखर धवन संभालेंगे।
सूर्यकुमार यादव को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है और तमाम भारतीय प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे होंगे कि यह इनफॉर्म बल्लेबाज वनडे सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन करे और अपनी टीम को जीत दिलाए। हालांकि वनडे सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी को एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए देखा गया।
भारतीय बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी डाली की है जिसमें देखा जा सकता है कि यादव ऑकलैंड में खानें का लुफ्त उठा रहे हैं और उनकी पत्नी उन्हें बड़े प्यार से खाना परोस रही हैं।
ये रही सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी:

सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी में देखा जा सकता है कि वो खुद ऑकलैंड में बिरयानी का लुफ्त उठा रहे हैं और उनकी पत्नी उनको यह बिरयानी परोस रही है। उन्होंने इस स्टोरी में लिखा है कि ‘विदेश में देसी तड़का।’ इस स्टोरी को उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में डाला है।
हमेशा देविशा को अपने पति सूर्यकुमार यादव को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। दोनों के बीच में काफी प्यार है और यादव भी अपने सफल होने के पीछे अपनी पत्नी का नाम लेते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 3 वनडे खेले जाने हैं जिसका पहला मैच 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 27 नवंबर को हैमिल्टन और तीसरा क्राइस्टचर्च में 30 नवंबर को खेला जाएगा।