पाकिस्तान दौरे पर सुरक्षा को लेकर पहली बार सामने आया ऑस्ट्रेलियाई कोच का बयान
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार पाकिस्तान दौरा 1998 में किया था 24 साल बाद कंगारू टीम पाकिस्तान यात्रा पर जाने के लिए तैयार है।
अद्यतन - Feb 28, 2022 6:50 pm

कंगारू टीम 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी। हालंकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल पाकिस्तान दौरे को रद्द किया था लेकिन इस बार कंगारू टीम पाकिस्तान यात्रा पर जाने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का एलान हो चुका है।
पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे जिसमें डेविड वॉर्नर, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस शामिल हैं। हाल ही में जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद एंड्रयू मैकडोनाल्ड ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम कोच बने हैं। मैकडोनाल्ड ने पाकिस्तान दौरे से पहले बताया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।
“पाकिस्तान के पास अच्छे गेंदबाजी विकल्प”- मैकडॉनल्ड
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “पाकिस्तान के सन्दर्भ में यह बताना मुश्किल है पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात से अलग है। सभी को पता है पाकिस्तानी टीम के पास बेहतरीन गेंदबाजी विकल्प हैं। उनमें से एक जिसको आप जानते है शाहीन अफरीदी जो हर दिन बेहतर होता चला जा रहा है। उनकी गति गेंद को स्विंग के साथ-साथ रिवर्स स्विंग भी करा सकती है।”
उन्होंने कंगारू टीम की तारीफ में कहा कि “इसी तरह हमारे पास भी अच्छे गेंदबाजी अटैक के रूप में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन मौजूद हैं। दोनों टीमों को देखकर मुझे लगता है यह प्रतियोगिता काफी रोमांचक होने वाली है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान अपनी परिस्थितियों में भविष्यवाणी का एक तत्व है। वे खेल को बाहर निकालना पसंद करते हैं। आप जानते हैं, वे लंबा खेल खेलते हैं, वे धैर्यवान हैं और वे अपनी परिस्थितियों को अच्छी तरह से खेलते हैं।”
एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अनुसार वह इस दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यह दौरा एक रोमांचक दौरा होने वाला है। वह मन में स्पष्ट हैं कि दौरा सुरक्षित होगा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 4 मार्च से 8 मार्च के बीच खेला जायेगा। जबकि एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 29 मार्च से होगी।