दूसरे टेस्ट मैच में भी दक्षिण अफ्रीका को मिली करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की अजेय बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है।
अद्यतन - दिसम्बर 29, 2022 10:51 पूर्वाह्न

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को एक पारी और 182 रन के अंतर से मात दी। टेस्ट मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी अफ़्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर पाया।
दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में केवल 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अंत में इस मुकाबले को पारी और 182 से यह टेस्ट मैच जीत लिया। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक (65) रन तेंबा बावुमा ने बनाया। उनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के सामने घुटने टेक दिए।
इससे पहले साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 578 रन बनाकर पारी घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गजब की बल्लेबाजी देखने को मिली। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर ने इस मैच में 200 रन की बेहतरीन पारी खेली । वॉर्नर के अलावा एलेक्स कैरी ने भी 111 रन बनाए। वहीं इन दोनों के अलावा स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन ने अर्धशतकीय पारी खेली।
WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर है ऑस्ट्रेलिया
इस टेस्ट मैच को जीतकर अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अगला मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका उस मुकाबले को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज को खत्म करना चाहेगा।
ऑस्ट्रेलिया, जीत के साथ, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर बना हुआ है, और टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने के और भी करीब आ गया है। वहीं WTC पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे नंबर पर बना हुआ है।
दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Another statement made by Australia in the #WTC23 race 💪
They travel to Sydney with an unassailable 2-0 series lead over South Africa.
Watch the rest of the #AUSvSA series LIVE on https://t.co/CPDKNxpgZ3 (in select regions) 📺
Scorecard 📝 https://t.co/FKgWE9ksfC pic.twitter.com/ejVw9wxN9F
— ICC (@ICC) December 29, 2022
Australia 2 – 0 South Africa 🏆
The hosts have clinched the series with one game to go.#AUSvsSA pic.twitter.com/6wxr6fYwd7— CricTracker (@Cricketracker) December 29, 2022
Australia 🇦🇺💚💛 🙌🏽@davidwarner31 200 🙌🏽, Alex Cary👏🏽, C Green 5fa&50 👊🏽#AUSvsSA #BoxingDayTest
— Fawad Ahmed (@FawadAhmed52) December 29, 2022
Congrats to @CricketAus on winning the series. First time in a while since they have beaten @ProteasMenCSA at home. Special mentions to Warner, Starc, Carey and Green.
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) December 29, 2022
Surrender…very unlike what we’ve come to expect from South Africa. #AUSvSA
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) December 29, 2022
THE test for South Africa’s batters.
Determination. Resolve. Fight. Obstinacy. Concentration.#MCG #Day4
— Mpumelelo Mbangwa (@mmbangwa) December 28, 2022
Dream WTC final between India vs Australia might happen in 2023.#AUSvsSA #BoxingDayTest
— Soham Patel (@Soham7patel) December 29, 2022
Australia wins the #BoxingDayTest over South Africa by an innings and 182 runs.
Congratulations to David Warner, Cameron Green and Alex Carey who add their names to the honour boards here at the @mcg pic.twitter.com/yl6vymhGYH
— Melbourne Cricket Club (@MCC_Members) December 29, 2022
Test cricket is just awesome ❤️ Australia dominating in the series till now… won't be surprised if they whitewash South Africa like England did to Pakistan. #AUSvsSA #AUSvSA
— मोनू (@HarryIsBest07) December 29, 2022
https://twitter.com/OffDrive_/status/1608324210518265860?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608324210518265860%7Ctwgr%5E35b1fb56f919b33bebdcc59eabf0c707fe1084bc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Faus-vs-sa-david-warner-alex-carey-guide-australia-to-thumping-series-victory-in-melbourne%2F
Captain Cummins and his battalion most definitely marching into the wtc final with their high spirits #AUSvsSA
— shiza 🇵🇸 (@shizovskaya) December 29, 2022