दिनेश कार्तिक ने कुछ इस अंदाज में की भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला 24 फरवरी को खेलेगी।
अद्यतन - फरवरी 24, 2022 6:47 अपराह्न

भारतीय टीम ने बीते दिनों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने मेहमान टीम को पहले एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया उसके बाद टी-20 श्रृंखला में भी अपनी लय को जारी रखा। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी रणनीतियों से सभी को प्रभावित किया और टीम को बेहतर तरीके से संभाला। वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने के बाद भारत इस प्रारूप नंबर वन हो गया। वहीं अब श्रीलंका के खिलाफ रोहित की सेना अब श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम के शानदार प्रदर्शन को लेकर कप्तान की प्रसंशा की। रोहित शर्मा ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपने फील्ड प्लेसमेंट से प्रसंशकों को प्रभावित किया। उन्होंने वेस्टइंडीज खिलाफ शानदार फैसले लिए और गेंदबाजों का बेहतर तरीके उपयोग किया।
दिनेश कार्तिक ने अपने बयान में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की प्रसंशा की। कार्तिक ने बताया कि रोहित और राहुल द्रविड़ टीम को शानदार दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया इस सफर में वह टीम को नंबर-1 बनाने में कामयाब रहे हैं।
“रोहित और राहुल ने छोटी-छोटी चीजों पर दिया ध्यान”- कार्तिक
कार्तिक ने टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए कहा कि “मुझे रोहित की कप्तानी को देखकर खुशी हुई। रोहित ने टीम का खूबसूरती से नेतृत्व किया। जिस तरह से टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली कुछ श्रृंखलाओं में खेला मैंने उसका पूरा आनंद लिया। नया कप्तान और एक नया कोच है। मुझे लगता है कि वे टीम को शानदार दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया जिससे टीम पहले से कहीं अधिक बेहतर दिखने लगी है। यही इसके बारे में सुंदर हिस्सा रहा है। वह इस सफर में भारत को नंबर-1 बनने में कामयाब रहे हैं।”
भारतीय टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। हालांकि टीम को पिछले साल आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से शर्मनाक हार मिली। जिसके कारण टीम इंडिया को बाहर होना पड़ा। लेकिन आगामी संकरण के लिए टीम को एक नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।