धर्मशाला पहुंचते ही सिराज को आई SRK की याद, गाया 'मैं हूं ना' फिल्म का गाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

धर्मशाला पहुंचते ही सिराज को आई SRK की याद, गाया ‘मैं हूं ना’ फिल्म का गाना

पिछले कुछ समय में मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj (Photo Source: Instagram)

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ से धर्मशाला पहुंचे। इसके बाद बस में बैठकर टीम को धर्मशाला के ही एक होटल में ले जाया गया। इस बीच बीसीसीआई ने भारतीय टीम की लखनऊ से लेकर धर्मशाला तक के सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सभी खिलाड़ी काफी मस्ती-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सभी के बीच जिस एक खिलाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थे मोहम्मद सिराज। दरअसल वीडियो में सिराज ‘मैं हूं’ फिल्म से गाना ‘किसका है ये तुमको इंतजार मैं हूं ना’ गाने को गाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को सिराज का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

यहां देखिए मोहम्मद सिराज का वह वीडियो

अगर मोहम्मद सिराज की बात करें तो वह फिलहाल टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहले टी-20 मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब जब दीपक चाहर टीम से बाहर हुए हैं, ऐसे में मोहम्मद सिराज को टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के बारे में सोच सकती है।

भारतीय टीम का पहला टी-20 मैच लखनऊ में खेला गया था जिसे भारत ने 62 रनों से जीता था। अब सीरीज का दूसरा और तीसरा टी-20 मैच धर्मशाला में ही खेला जाएगा। बता दें कि भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कलाई में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम में मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया की नजर आखिरी दो मैच जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी। टीम इंडिया अभी तक लगातार 10 टी-20 मुकाबले जीत चुकी है। जबकि लगातार 12 जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। अगर टीम इंडिया श्रीलंका को भी क्लीन स्वीप कर लेती है, तो यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो जाएगा।

close whatsapp