सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर खाई गजब की पलटी, जानिए अब क्या कह गए दिग्गज क्रिकेटर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर खाई गजब की पलटी, जानिए अब क्या कह गए दिग्गज क्रिकेटर!

भुवनेश्वर कुमार ने अपना फॉर्म फिर से खोजने के लिए कड़ी मेहनत की है।

Sunil Gavaskar and Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images/BCCI)
Sunil Gavaskar and Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images/BCCI)

 

भारतीय क्रिकेट टीम में स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ते ही जा रही हैं। खिलाड़यों को दिन-ब-दिन टीम में स्थानों के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं, क्योंकि लगभग सभी क्रिकेटर दिए गए मौको पर खरे उतर रहे है, और अपने-अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को दुविधा में डाल रहे हैं।

ऐसे में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया में बिना किसी खास प्रदर्शन के टिके रहना मुश्किल हैं। 2019 के वर्ल्ड कप के बाद से उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई हैं, और साथ ही उन्हें फिटनेस की समस्या से भी काफी जूझना पड़ा है, जिसे देखते हुए उनका करियर खत्म माना जा रहा था।

भुवनेश्वर कुमार को लेकर सुनील गावस्कर ने खाई पलटी

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कई बार भुवनेश्वर कुमार को लेकर कठिन टिप्पणियां दी हैं, लेकिन अब अचानक उनका रुख अनुभवी गेंदबाज के प्रति नर्म लग रहा हैं।

सीनियर स्विंग गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका में प्रभावी नहीं थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन दिया खासकर पॉवरप्ले में और अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दी।

हाल ही में पूर्व कप्तान ने कहा था भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया से बाहर कर बाकी युवा गेंदबाजों को मौका देना चाहिए। लेकिन जैसे अनुभवी गेंदबाज ने अपने फॉर्म की झलक दिखाई, सुनील गावस्कर ने पलटी खाते हुए कहा भुवनेश्वर कुमार फिर से टीम में अपना स्थान बना रहे है, और आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हो गए हैं, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया की उछाल वाली और जीवंत पिचों पर वह प्रभावी साबित हो सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार के मुरीद हुए सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने Star Sports से बातचीत के दौरान कहा: भुवनेश्वर कुमार फिर से अपना स्थान बना रहे है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका सीरीज उनके लिए बहुत ही साधारण रही, लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ मजबूत वापसी की है। प्रतियोगिता को देखते हुए, कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता है। वह लंबे समय तक एक शानदार गेंदबाज रहे हैं। जैसे ही उनका प्रदर्शन गिरने लगा, लोगो ने सवाल उठाना शुरू कर दिए, वैसे ही उन्होंने अपने फॉर्म में वापसी की है।

पूर्व कप्तान के अनुसार भुवनेश्वर कुमार आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं। सीनियर गेंदबाज ने अपना फॉर्म फिर से खोजने के लिए कड़ी मेहनत की है, और वह हर गुजरते दिन और मैच के साथ और बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं, जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 

close whatsapp