जानिए जसप्रीत बुमराह को आखिर किस तरह मुंबई इंडियंस की तरफ से IPL में खेलने का मिला था मौका
जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला IPL सीजन खेलने का मौका साल 2013 में मिला था।
अद्यतन - Feb 27, 2022 1:32 pm

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घातक गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। बुमराह ने अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बारे में अनुभव साझा किया है। इस तेज गेंदबाज ने 2013 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले ही इस तेज गेंदबाज को अपने खेमें में शामिल करने का फैसला किया था।
पिछले IPL सीजन में मुंबई की तरफ से खेलते हुए बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे। 28 वर्षीय बुमराह को साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने का भी मौका मिला था। उसके बाद से अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण वह दुनियाभर के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक माने जाने लगे। इसमें कोई संदेह नहीं उन्होंने अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत की है।
बुमराह ने अपने पहले आईपीएल करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके अनुसार उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान काफी परेशान किया। बुमराह ने मुंबई को IPL खिताब जिताने में एक सफल गेंदबाज को रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
“मैंने रिकी पोंटिंग को 2-3 बार आउट किया”- जसप्रीत बुमराह
28 वर्षीय ने यूट्यूब पर भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से बातचीत करते हुए कहा बताया कि “मुंबई टीम पहले से ही बैंगलोर में अभ्यास कर रही थी। हमने केवल दो दिनों के लिए टीम के साथ अभ्यास किया। वहां अभ्यास के विकेट एकदम ग्रीन टॉप थे। मैं नई गेंद से गेंदबाजी कर रहा था। मेरे सामने रिकी पोंटिंग बल्लेबाजी कर रहे थे और मैं उन दिनों इनस्विंग गेंदबाजी करता था।
मैंने पोंटिंग को दो या तीन बार आउट किया और मैंने सभी को परेशान किया। यही कारण है उन्होंने मुझ पर चर्चा की और कहा ‘इस खिलाड़ी के पास कुछ अलग है और चलो उसे खिलाते हैं।”
IPL मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने 4 खिलाइयों को रिटेन किया था। जिनमें कप्तान रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह शामिल थे। मौजूदा समय में तेज गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी-20 श्रृंखला में टीम का हिस्सा है।