महिला वर्ल्ड कप 2022: ICC से हुई बड़ी गलती, भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका को बताया मैच का विजेता - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: ICC से हुई बड़ी गलती, भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका को बताया मैच का विजेता

आईसीसी के स्कोरकार्ड में शुरू में बताया गया था कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया था, हालांकि बाद में उन्होंने इसमें बदलाव किया।

Indian Women Team (Photo source: BCCI/Twitter)
Indian Women Team (Photo source: BCCI/Twitter)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप अभ्यास खेल समाप्त हो गया, हालांकि, मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा एक गलती के कारण दोनों टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मैच समाप्त होने के बाद आईसीसी ने कई मौकों पर मैच के स्कोरकार्ड में संशोधन किया, क्योंकि उनके द्वारा अपलोड किए गए गलत स्कोरकार्ड की वजह से कन्फ्यूजन पैदा हुआ था।

शुरुआत में, ICC ने जो स्कोरकार्ड अपलोड किया उसमें बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया। हालांकि, अगले आधे घंटे के भीतर, मैच की एक स्कोरशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें कहा गया कि भारत ने दो रनों से इस मैच को जीता है। कुछ मिनट बाद, ICC की वेबसाइट भी स्कोरकार्ड को अपडेट करने के लिए आई और इसने अंततः भारत को विजेता के रूप में दिखाया।

भारत ने दो रनों से इस मैच को जीता

कथित तौर पर, दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रनों की आवश्यकता थी, लेकिन वो केवल पांच रन ही बना पाए, इस प्रकार भारत ने दो रनों से मुकाबला जीत लिया। विशेष रूप से, एक ऐसा चरण भी था जहां स्कोरकार्ड में दिखाया गया कि भारत ने एक रन से इस मैच को जीता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने स्कोरबोर्ड पर 244/9 का स्कोर खड़ा किया। टीम ने बल्ले से धीमी शुरुआत की, लेकिन हरमनप्रीत कौर के शतक और यास्तिका भाटिया के अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। कौर ने जहां 114 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 103 रन बनाए, वहीं भाटिया ने 58 रन बनाए।

वहीं स्कोरबोर्ड को लेकर हुए भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने खुद एक ट्वीट किया और सभी को मैच की जानकारी दी। लेकिन ICC की इस एक गलती से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया।

https://twitter.com/YastikaBhatia/status/1497822892704206848?s=20&t=zlwVwh44DGidHY81CjgjTw

यहां देखिए ICC की गलती के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रिया

https://twitter.com/ShrutiCric/status/1497824893144289280?s=20&t=Walt5IpIl9QG9pu8xCCdeg

https://twitter.com/vikings_cc/status/1497825512407789569?s=20&t=KPSp7Z3b8AjJE2RV_HJ-hg

close whatsapp