लियम लिविंगस्टोन को एक आलोचक द्वारा ट्रोल किया गया तो खिलाड़ी ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब
आगामी IPL 2022 के सीजन में लिविंगस्टन पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
अद्यतन - Feb 28, 2022 6:43 pm

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक खिलाड़ी लियम लिविंगस्टन फुटबॉल के काफी बड़े प्रशंसक माने जाते हैं। जिसमें उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के इस फुटबॉल टीम ब्लैकबर्न रोवर्स का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उसका समर्थन किया है। जिसके चलते क्रिकेट की तुलना में फुटबॉल को अधिक तवज्जो इस तरह देना उनके एक फैन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जिसके चलते उसने लिविंगस्टन को ट्रोल करने की भी कोशिश की।
दरअसल कुछ समय पहले तक लियम लिविंगस्टन पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी टीम का हिस्सा थे। हालांकि चोट के कारण उन्हें लीग को बीच में ही छोड़ना पड़ा। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। लिविंगस्टन इस बार इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर सामने आए। जिसमें उन्हें इस सीजन की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपए की भारी रकम खर्च करते हुए खेमें में शामिल किया है।
ट्रोलर को लिविंगस्टन ने इस तरह दिया रिप्लाई
इस पूरे मामले में पहले इंग्लैंड के आलराउंडर ने ट्वीटर पर फुटबॉल की टीम ब्लैकबर्न रोवर्स का समर्थन किया था जो EFL चैंपियनशिप का हिस्सा है। उसके बाद उनको प्रसंशकों द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनमे से एक ने उनके इस ट्वीट पर आगे आकर उनको फुटबॉल की जगह क्रिकेट पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहा। ब्लैकबर्न रोवर्स के लिए लिविंगस्टन का ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं।
Day out at Ewood… massive day! Come on the boys @Rovers 🔵⚪️⚽️
— Liam Livingstone (@liaml4893) February 26, 2022
वहीं जब इंग्लिश क्रिकेटर का ध्यान उस ट्रोलर पर गया तो उन्होंने रिप्लाई में उन्होंने अंगूठे के इमोजी के साथ ‘धन्यवाद सुरजीत’ लिख दिया।
Thanks Surajit 👍 https://t.co/yqEOmIjNsS
— Liam Livingstone (@liaml4893) February 26, 2022
उससे पहले 28 वर्षीय लियम लिविंगस्टन ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने पर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा था “मैं चोटों के कारण एक महत्वपूर्ण चरण में PSL छोड़ रहा हूं। भरपूर समर्थन के लिए पाकिस्तान में सभी को धन्यवाद! अंत में पेशावर जाल्मी को धन्यवाद, मैं घर से लगातार मैच देखूंगा ट्रॉफी घर लेकर आना लड़कों।”
26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में लिविंगस्टन पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। पिछले आईपीएल सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले थे।