ऑलराउंडर निकोला कैरी के साथ हुई अजीब घटना, मैच से पहले हुई वॉशरूम में बंद
ऑस्ट्रेलिया अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ करेगा।
अद्यतन - Mar 1, 2022 9:14 pm

महिला विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम 27 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए न्यूजीलैंड के लिंकन ग्रीन मैदान पर पहुंची। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की ऑलराउंडर निकोला कैरी के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गलती से टॉयलेट में बंद हो गई थीं।
हालांकि कैरी के अनुसार उन्होंने 20 मिनट तक दरवाजे को खोलने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खुला। जब कैरी को मैच से पहले टीम के साथ पहली ड्रिल में होना चाहिए था, तब वो 20 मिनट तक वाशरूम में फंसी रही। कैरी ने अपने बयान में बताया कि वह काफी देर तक टॉयलेट क्यूबिकल में फंसी रही और फिर वहां के स्टाफ ने मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला।
इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक वीडियो क्लिप साझा किया है। जिसमें निकोला ने कहा कि, “मैं मैदान पर पहुंच गई थी। फिर मुझे टॉयलेट जाना पड़ा, मैंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया लेकिन बाद में बाहर नहीं आ पाई। इस मामले पर क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्रमुख एंड्रिया ने कहा कि, “दरअसल वो गेट जाम हो गया था, इसलिए मुझे मिल्स (टीम मैनेजर) को बुलाना पड़ा। फिर कुछ लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया।”
यहां देखिए निकोला कैरी ने क्या कहा ?
Nic Carey got stuck (literally) in a less than ideal spot during yesterday’s warm-up!
Ash Gardner has the details from Christchurch 🥶🤣 pic.twitter.com/wi7XhdnHZu
— Australian Women's Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) February 28, 2022
उन्होंने बताया जब लोगों को पता चलता, कि वो वॉशरूम में फंस गई थी तो सभी उन पर हंसते रहे थे। बाद से मास्टर चाभी मिलने के बाद क्रिकेटर को बाहर निकला गया और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले मैदान पर अपने साथियों के साथ अभ्यास के लिए जुड़ पाई। 27 फरवरी को कंगारू टीम ने अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को 90 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था।
अभ्यास मैच के दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम को 260 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 169 रनों पर ही सिमट गयी और यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया। जबकि आज (1 मार्च) को न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया है।