फैन्स के सामने VISA का रोना रोने लगे रिजवान, भारत छोड़ने की उदासी आई चेहरे पर नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन्स के सामने VISA का रोना रोने लगे रिजवान, भारत छोड़ने की उदासी आई चेहरे पर नजर

पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद की है ये घटना

Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)
Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बता दें कि अपने आखिरी लीग मुकाबले में इंग्लैंड से हारकर, बाबर एंड कंपनी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम ने खेले गए 9 मैचों में से 4 में जीत हासिल की तो उन्हें पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें भारत से वीजा देने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद रिजवान स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आते हैं। तो वहीं इस दौरान एक क्रिकेट फैंस रिजवान से पूछता है कि आप लोग इंडिया आया करें। तो वहीं इस फैन को जबाव देते हुए रिजवान कहते हैं- आप लोग वीजा दिया करें।

देखें मोहम्मद रिजवान की ये वायरल वीडियो

वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन

दूसरी ओर, जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अगर हम आपको मोहम्मद रिजवान के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो उन्होंने 9 मुकाबले पाकिस्तान के लिए खेले, जिसमें उन्होंने 65.83 की औसत और 95.41 के स्ट्राइकर रेट से कुल 395 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- Mohammad Amir निकले दूसरे विराट कोहली, लाइव शो के बीच बोले- बेन स्टोक्स, बेन स्टोक्स

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?