Mohammad Amir निकले दूसरे विराट कोहली, लाइव शो के बीच बोले- बेन स्टोक्स, बेन स्टोक्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

Mohammad Amir निकले दूसरे विराट कोहली, लाइव शो के बीच बोले- बेन स्टोक्स, बेन स्टोक्स

आमिर की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Mohammad Amir, Ben Stokes and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Mohammad Amir, Ben Stokes and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारत में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ खास नहीं रहा। बता दें कि बाबर एंड कंपनी वर्ल्ड कप में सेमीफाइल में जगह नहीं बना पाई और उसे ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। बता दें टीम ने खेले गए 9 मुकाबलों में 4 में जीत हासिल की, जबकि उन्हें 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान पिछले तीन वर्ल्ड कप से किसी भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है। तो वहीं साल 2019 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से हिस्सा लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में आमिर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उसपर जमकर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। तो वहीं इस वीडियो में बात करते हुए मोहम्मद आमिर अपना आपा खो देते हैं और उनके मुंह से एक गाली निकल जाती है, जिसे वह पूरा नहीं करते हैं और लाइव शो में इसके लिए माफी मांगते हैं।

देखें मोहम्मद आमिर की ये वायरल वीडियो

दूसरी ओर, वर्ल्ड कप 2019 में अगर हम आपको मोहम्मद आमिर के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो उन्होंने खेले गए 8 मैचों में 21.06 की बेहतरीन औसत से कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें- CWC 2023: Kusal Mendis ने विराट के 49वें शतक पर ‘मैं कोहली को बधाई क्यों दूंगा’ वाले बयान पर दी सफाई

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?