IPL 2022: 12.25 करोड़ और कप्तानी क्या मिली श्रेयस अय्यर तो रोज ही KKR के गुणगान गा रहे हैं; देखिये वीडियो
श्रेयस अय्यर आगामी आईपीएल (IPL) 2022 से पहले कप्तानी को लेकर खुद की ही तारीफ कर रहे हैं।
अद्यतन - Mar 2, 2022 4:54 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय बल्ले के साथ काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं, और आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए उत्साहित हैं।
आईपीएल (IPL) 2022 मेगा नीलामी में, श्रेयस अय्यर को केकेआर (KKR) ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और हाल ही में फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने कप्तान के रूप में घोषित किया। उन्होंने 2019 और 2022 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का नेतृत्व किया था, और फ्रेंचाइजी को IPL 2020 के फाइनल में पहुंचाया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL में DC की कप्तानी के अनुभव के साथ श्रेयस अय्यर खुद को कप्तानी कौशल के संबंध में और अधिक परिपक्व महसूस कर रहे हैं, और आगामी IPL 2022 में KKR की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा वह अपने निर्णय लेने के साथ अब और अधिक आश्वस्त हैं, और दबाव में प्रदर्शन करने के लिए तत्पर हैं।
श्रेयस अय्यर रंगे केकेआर (KKR) के रंग
अय्यर ने KKR की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा: “मैं अब बहुत अलग मानसिकता के साथ IPL आऊंगा। मैं अब अपने निर्णय लेने और कप्तानी कौशल के मामले में अधिक परिपक्व और अनुभवी हूं। KKR में प्रत्येक व्यक्ति के साथ काम करने के लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ, और उस तालमेल का निर्माण करने का, जो वास्तव में टीम को एक अलग स्तर पर प्रदर्शन करने में मदद कर सके। मैं कप्तानी की जिम्मेदारी से प्यार करने जा रहा हूं। मैं दबाव में कामयाब होता हूं।”
कप्तान ने आगे कहा उनके लिए KKR परिवार का हिस्सा बनना बहुत गौरव की बात है, और वह अब तक किये गए सराहनीय काम के लिए अतीत के सभी महान खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना चाहते है। उन्होंने कहा वह उन सभी के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। अय्यर ने अंत में कहा व्यक्तिगत रूप से उन्हें लगता है कि वह एक खिलाड़ी के कप्तान है, और वह ऐसा माहौल बनाना चाहता हैं, जहां सभी एक ही लक्ष्य के बारे में सोच रहे हों, IPL ट्रॉफी की जीत के बारे में सोच रहे हो।
यहां देखिये वीडियो –
WATCH: Shreyas Iyer's first interview as KKR Captain https://t.co/P9zJjeWkDq
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 28, 2022