पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 54 रनों से जीत दर्ज की थी।

Punjab Kings (Image Source: IPL/BCCI)
Punjab Kings (Image Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 38वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में खेला जाएगा। अभी तक दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में कोई ज्यादा अंतर इस सीजन में देखने को नहीं मिला है। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 3 में ही जीत हासिल की है जिसमें एक जीत उन्हें CSK के खिलाफ इस सीजन में हुए मुकाबले में मिली थी, जब टीम ने 54 रनों से उस मैच को जीता था।

लेकिन पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले 2 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को 9 विकेट से मात मिली थी। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए अब यहां से सीजन में आगे बढ़ने के लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करवाना होगा।

वहीं दूसरी तरफ गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बात की जाए तो उनकी भी स्थिति अंकतालिका में कोई बेहतर नहीं कही जा सकती है। जिसमें टीम ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना किया है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से करीबी जीत हासिल हुई थी।

मैच जानकारी:

मैच 38 – पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दिन और समय – 25 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में दिखाई देती है। जहां दोनों ही टीमों के विस्फोटक खिलाड़ियों को बड़े शॉट खेलने में काफी आसानी होने वाली है।

संंभावित अंतिम एकादश:

पंजाब किंग्स

PBKS के इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए जो पिछले मैच में बुरी तरह से बल्लेबाजों के विफल होने के बावजूद कप्तान मयंक अग्रवाल उन्हीं के साथ मैदान पर उतरना पसंद कर सकते हैं।

संभावित एकादश – मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स

CSK की इस मैच को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो पिछले मुकाबले में टीम में शामिल किए जाने वाले मिचल सेंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस ने अपने प्रदर्शन से जरूर प्रभावित किया था।

संभावित एकादश – रुतुराज गायकावड़, रॉबिन उथप्पा, मिचल सेंटनर, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी।

संभावित Dream11 टीम:

जॉनी बेयरस्टो, शिवम दुबे, रॉबिन उथप्पा (उप-कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, लियम लिविंगस्टन (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा।

close whatsapp