इसे बोलते हैं फैन्स! धोनी का वर्क आउट देखने के लिए भी लगती है पब्लिक की स्टेडियम जैसी ही भीड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

इसे बोलते हैं फैन्स! धोनी का वर्क आउट देखने के लिए भी लगती है पब्लिक की स्टेडियम जैसी ही भीड़

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और 4 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा।

Mahendra Singh Dhoni Workout (Pic Source-Instagram)
Mahendra Singh Dhoni Workout (Pic Source-Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। तमाम फैंस इस बेहतरीन टूर्नामेंट में अपनी-अपनी टीम को पूरी तरह से सपोर्ट करना चाहेंगे। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और 4 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

इस शानदार टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए सभी टीमें और खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वर्क आउट करते हुए देखा गया। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि सिर्फ धोनी का वर्क आउट देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग उनके जिम के बाहर भीड़ लगाए हुए थे।

CSKफैंसऑफिशियल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी वर्क आउट कर रहे हैं और कई लोग उनके इस वर्कआउट को देखने के लिए जिम के बाहर खड़े हुए हैं। यह सब धोनी के फैंस हैं जो उनकी एक झलक पाने के लिए जिम के बाहर धोनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘ओह कप्तान, माई कप्तान, #Dhoni’

यहां देखिए धोनी का वो वीडियो:

भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी काफी ज्यादा है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि यह धोनी का आखिरी IPL सत्र हो सकता है। तमाम फैंस यही चाहेंगे कि एम.एस. धोनी पांचवी बार अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी जिताएं।

महेंद्र सिंह धोनी के IPL रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 234 मुकाबलों में 39.2 के औसत और 135.2 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन जड़े हैं। उन्हें आज भी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

फिलहाल CSK कप्तान खुद यही चाहेंगे कि वो आगामी संस्करण में धमाकेदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करें। पिछला सत्र टीम का इतना अच्छा नहीं गया था लेकिन अब उन्हें इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए और आगामी सत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहिए।

close whatsapp