रोहित ने नहीं पूरा होने दिया जडेजा का दोहरा शतक, तो सोशल मीडिया पर गुस्से से आग बबूला हुए फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित ने नहीं पूरा होने दिया जडेजा का दोहरा शतक, तो सोशल मीडिया पर गुस्से से आग बबूला हुए फैंस

175 रन बनाकर नाबाद लौटे रवींद्र जडेजा।

Ravindra Jadeja. (Photo Source: Disney+Hotstar)
Ravindra Jadeja. (Photo Source: Disney+Hotstar)

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले टेस्ट का पहला दिन जहां ऋषभ पंत के नाम था, वहीं दूसरा दिन पूरी तरह से रवींद्र जडेजा के नाम रहा। हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर इस मैच में अपने सर्वश्रेठ फॉर्म थे, भारत ने दूसरे दिन लगभग दो सत्र बल्लेबाजी की थी और इस दौरान जडेजा ने एक से बढ़कर एक शॉट्स लगाए। दिन की शुरुआत में जडेजा ने शुरुआत थोड़ी संभलकर की वहीं सेट हो जाने के बाद चौकों-छक्कों की झड़ी लाग दी।

पहले 33 वर्षीय जडेजा ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया और उसके बाद दोहरे शतक के भी बेहद करीब पहुंच गए थे। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी की घोषणा की जब जडेजा नंबर -10 बल्लेबाज मोहम्मद शमी के साथ 175 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। नतीजतन, भारत ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में अपनी पहली पारी 574/8 पर घोषित कर दी।

दोहरा शतक बनाते ही जडेजा अपने नाम कर लेते कई रिकॉर्ड

अब रोहित शर्मा के इस फैसले से फैंस काफी नाराज हैं। जहां कई लोगों को लगा कि ये समझदारी भरा फैसला है वहीं कई ने माना कि जडेजा को दोहरा शतक बनाने का मौका दिया जाना चाहिए था। आखिर वह 100 रन का आंकड़ा पार कर तेजी से रन बना रहे थे। बता दें कि सौराष्ट्र का क्रिकेटर दोहरा शतक बनाने और टेस्ट में 200 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय और सातवें ऑलराउंडर बन जाते।

हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन का नजरिया अलग था और जडेजा को नाबाद 175 रन पर वापसी करनी पड़ी। इस बीच, टेस्ट मैचों में सातवें या उससे कम नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जड्डू का स्कोर भी एक भारतीय द्वारा सर्वोच्च है। दर्शकों और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पवेलियन में वापस जाते समय जडेजा का तालियों से उनका स्वागत किया।

यह टेस्ट मैच कई मायनो में अलग है। यह बतौर खिलाड़ी विराट का 100वां टेस्ट मैच है। यह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का पहला मैच है। मैच की बात करें तो मैच भारत की पकड़ में नजर आ रहा है और श्रीलंका को किसी भी तरह की वापसी करने के लिए एक चमत्कारी प्रदर्शन की जरूरत है। इस बीच, जडेजा के अलावा, ऋषभ पंत ने धमाकेदार 96 रन बनाए, जबकि हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने भी अर्धशतक जमाए।

भारतीय पारी के घोषित किए जाने के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/fanboypen/status/1500038102152146944?s=20&t=-mui7iT1U_krt7xHznyF5g

https://twitter.com/SwaraMsdian/status/1500036463278583813?s=20&t=-mui7iT1U_krt7xHznyF5g

https://twitter.com/Kalyanjspk/status/1500035021440122889?s=20&t=-mui7iT1U_krt7xHznyF5g

https://twitter.com/FraudsterKohli/status/1500032054092009475?s=20&t=-mui7iT1U_krt7xHznyF5g

https://twitter.com/iDevRathod/status/1500032130671276032?s=20&t=-mui7iT1U_krt7xHznyF5g

close whatsapp