मोहाली टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही भारतीय टीम ने दर्ज की पारी और 222 रनों से जीत तो सोशल मीडिया पर आई यह प्रतिक्रिया
रवींद्र जडेजा ने 175 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 6, 2022 7:05 pm

भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने खेल के तीसरे दिन ही पारी और 222 रनों से इसे अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस टेस्ट मैच में पूरी तरह से रवींद्र जडेजा के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिन्होंने बल्ले से नाबाद 175 रनों की पारी खेलने के साथ मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किए।
लंच के पहले श्रीलंका टीम की पहली पारी समेटी
तीसरे दिन की शुरुआत होने के साथ श्रीलंकाई टीम के विकेट गिरने का सिलसिला भी जारी देखने को मिला। जिसमें उनकी टीम रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के आगे साफतौर पर संघर्ष करते हुए दिखाई दी। जिसके चलते निचलेक्रम के 4 बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। इस कारण श्रीलंकाई टीम की पहली पारी सिर्फ 174 के स्कोर पर सिमट गई और फॉलोआन का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम की तरफ से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने जहां 5 विकेट हासिल किए तो वहीं बुमराह और अश्विन के खाते में 2-2 विकेट आए। लंच के पहले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम साफतौर पर दबाव में दिखाई दी जिसके चलते पहला सत्र समाप्त होने पर टीम 10 रन पर 1 विकेट गंवा चुकी थी।
दूसरे सत्र में श्रीलंकाई टीम ने गंवा दिए 3 विकेट
दूसरे सत्र का खेल शुरू होने के साथ श्रीलंकाई टीम को दूसरा झटका 19 के स्कोर पर पथुम निशांका के रूप में लगा जो 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 45 के स्कोर पर करुणारत्ने के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने दूसरे सत्र के समाप्त होने से पहले अपना चौथा विकेट धनंजया डी सिल्वा के तौर पर गंवाया जो 30 रनों की छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। चायकाल के समय श्रीलंकाई टीम अपने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना पाई थी।
दिन के आखिरी सत्र में सिमटी श्रीलंकाई पारी और भारत ने दर्ज की जीत
आखिरी सत्र के खेल की शुरुआत होने के साथ सभी को इस बात का अंदाजा हो चुका था कि भारतीय टीम मैच को आज के दिन ही खत्म करेगी। जिसमें श्रीलंकाई टीम का 5वां विकेट चरिथ असालंका के रूप में 121 के स्कोर पर गिरा। यहां से एक छोर से जरूर निरोशन डिकवेला ने पारी को आगे लेकर जाने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला जारी देखने को मिला। जिसके चलते टीम 178 के स्कोर पर सिमट गई और उसे पारी और 222 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए दूसरी पारी में जडेजा और अश्विन ने जहां 4-4 विकेट हासिल किए वहीं अश्विन के खाते में 2 विकेट आए।
यहां पर देखिए भारतीय टीम की शानदार जीत पर सोशल मीडिया में सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:
Congratulations on an emphatic victory 🇮🇳!#INDvSL pic.twitter.com/Ysz0WMgk3S
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 6, 2022
It was expected that India would win but so easily and inside three days is extremely good performance by Team India. #INDvSL
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) March 6, 2022
Sri Lanka look intent on a three-day finish. Wretchedly pusillanimous batting
— Cricketwallah (@cricketwallah) March 6, 2022
All you can do is perform against those put in front of you. Welcome back to Test cricket Ravindra Jadeja.
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) March 6, 2022
300th Test for SL
100th Test for Virat Kohli
Ashwin went past great Kapil DevBut this Test match will be known as 'Jadeja's Test' congratulations and well played @BCCI 👏🏼👊🏼 #INDvSL pic.twitter.com/2OKlmQ8mkB
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 6, 2022
The ‘Rockstar’ as Warney named him is having some game in his memory … Fantastic @imjadeja 🙌🙌👍💔 #INDvSL
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 6, 2022
Congratulations for yet another milestone @ashwinravi99! Wishing you many more 👍 #crickettwitter
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) March 6, 2022
Ashwin can be very proud of his journey that in the last couple of months he has gone past legends like Kapil Dev and Harbhajan Singh. Can he meet Anil Bhai at the summit? I think he can, what do you think? #INDvSL #CricketTwitter #Ashwin pic.twitter.com/4xUG9iEI09
— parthiv patel (@parthiv9) March 6, 2022
Fantastic landmark, @ashwinravi99!
To go past @therealkapildev paaji is an achievement in itself.
The way you were going, it was only a matter of time.
Wish you many more! 👍🏻#INDvSL pic.twitter.com/eK9SlIc16u
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 6, 2022
𝗪𝗛𝗔𝗧. 𝗔. 𝗪𝗜𝗡! 👏 👏@ImRo45 begins his Test captaincy stint with a win as #TeamIndia beat Sri Lanka by an innings & 2⃣2⃣2⃣ runs in the first @Paytm #INDvSL Test in Mohali. 👌 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/XaUgOQVg3O pic.twitter.com/P8HkQSgym3
— BCCI (@BCCI) March 6, 2022
Comprehensive win. India in top form right through, Sri Lanka sputtered along rather aimlessly in batting and bowling after two okey-dokey sessions on the first day…
— Cricketwallah (@cricketwallah) March 6, 2022
Sri Lanka were so bad in this match that India could have given them one more follow-on.
— Sagar (@sagarcasm) March 6, 2022
Ravindra Jadeja in this Test Match against Sri Lanka:-
•175*(228).
•13-4-41-5
•16-5-46-4What a Performance, one of the Greatest Ever Performance by a player in Test Cricket. pic.twitter.com/qwRhw0e0Vl
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) March 6, 2022