पहले तारीफ, फिर खफा: ये कर क्या रहे हैं उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान में? देखिये वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले तारीफ, फिर खफा: ये कर क्या रहे हैं उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान में? देखिये वीडियो

पाकिस्तानियों से खफा हुए उस्मान ख्वाजा और कहा - "बस यही बात उनकी पसंद नहीं हैं मुझे!"

Usman Khawaja. (Photo Source: Getty Images)
Usman Khawaja. (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का पाकिस्तान दौरे पर आते ही खुशी का ठिकाना नहीं था। वह आते ही पाकिस्तान की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आए, लेकिन अब अचानक वह पाकिस्तानियों से खफा हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान की एक खास चीज से नाराजगी जताई हैं।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के साथ शुरू हो चुका है। पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 459 रन बनाए, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 4 विकेट खोकर 476 रनों पर अपनी पहली पारी को समाप्त किया। मेजबान टीम दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 56 रन  बना चुकी हैं, और 73 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी कर रही है।

चलिए बात करते हैं ऑस्ट्रेलिया कि तो उस्मान ख्वाजा को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 35-वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज ने डेविड वॉर्नर (68) के साथ पारी का आगाज करते हुए 159 गेंदों में 15 चौको की मदद से 97 रनों की शानदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में बेहतरीन शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई। बता दें, उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की।

पाकिस्तानियों से खफा हुए उस्मान ख्वाजा

इस्लामाबाद मे जन्मे उस्मान ख्वाजा अपनी जन्मभूमि पर पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं, और वह अपनी इस शानदार पारी के दौरान 3 रनों से शतक से चूक गए। रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में उनका कैच फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर पकड़ा गया, जिस पर पाकिस्तानी फैंस बड़े खुश हुए और ख्वाजा थोड़े खफा हो गए।

दरअसल, रावलपिंडी में हुई हल्की बूंदाबांदी की वजह से चौथे दिन का खेल तय समयानुसार शुरू नहीं हो पाया और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों खेमे के खिलाड़ियों को मैदान में एक-दूसरे से गुफ्तगू और हंसी-मजाक करते हुए देखा गया। और इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने आखिरकार अपनी नाराजगी पाकिस्तानी फैंस को जाहिर कर डाली।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जहां ख्वाजा ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद का धन्यवाद किया और कहा यहां के दर्शक वास्तव में अच्छे हैं, सभी ने ऑस्ट्रलियाई टीम का साथ दिया। लेकिन जब डीआरएस (DRS) में उस्मान ख्वाजा को आउट दिखाया, तो पाकिस्तानी फैंस ने उस समय खुशी मनाई और बस उनकी यही बात ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज को पसंद नहीं आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

close whatsapp