महिला वर्ल्ड कप 2022: कोरोना से लड़ने के बाद वापसी को तैयार है ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की यह दिग्गज ऑलराउंडर - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: कोरोना से लड़ने के बाद वापसी को तैयार है ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की यह दिग्गज ऑलराउंडर

ऑस्ट्रेलिया की टीम महिला वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मार्च को खेलेगी।

Ashleigh Gardner (Photo Source: Nathan Stirk/Getty Images)
Ashleigh Gardner (Photo Source: Nathan Stirk/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया की स्टार आलराउंडर एश्ले गार्डनर कोरोना के नकारात्मक परीक्षण के बाद अब टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गार्डनर अभ्यास मैच के बाद कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी जिसके बाद उन्हें 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना पड़ा, इस बीच वह इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले दो मुकाबलों में टीम में शामिल नहीं हो सकीं।

हालांकि एश्ले गार्डनर के स्थान पर टीम में हीथर ग्राहम को शामिल किया गया था लेकिन अब आइसोलेशन से बाहर आने के बाद गार्डनर 13 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शामिल हो सकती हैं। कंगारू टीम की मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने विश्वास जताया है कि गार्डनर आगामी मुकाबलों में टीम में वापसी करने के लिए तैयार होंगी।

“वह अगर तेज गेंदबाज होती तो अलग होती”- मैथ्यू मॉट

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार कोच मैथ्यू मॉट ने कहा “अगर वह एक तेज गेंदबाज होती तो अलग होती, वह एक स्पिन गेंदबाज हैं और जिस क्रम में वह बल्लेबाजी करती हैं उस दौरान वह अपनी फिटनेस को पूर्ण रूप से तैयार रखती हैं। वह काफी दिनों से टीम से दूर हैं लेकिन अब वह एकबार फिर टीम में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा “आइसोलेशन के दौरान वह कुछ स्पिनरों की बैठकों में रही है उन्होंने आइसोलेशन के दौरान महसूस किया है कि वह समूह का हिस्सा बनने के लिए कितनी भाग्यशाली हैं।”

गार्डनर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक के अपने करियर में 42 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.82 की औसत से 571 रन बनाये हैं। इसके अलावा अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से 4.14 की इकॉनमी से 43 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले दो मुकाबलों में शानदार तरीके से जीत दर्ज की है। पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 15 ओवर रहते आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया था। कंगारू टीम अब 13 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी और टीम अपने स्टार खिलाड़ी की वापसी से उत्साहित है।

close whatsapp