IPL 2022 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच

एलेक्स हेल्स ने बायो-बबल थकान के चलते IPL 2022 सीजन में ना खेलने का फैसला लिया है।

Aaron Finch. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Aaron Finch. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के आगामी सीजन को शुरू होने से पहले अब अधिक समय नहीं बचा है। लेकिन उससे पहले कुछ टीमों में अभी भी कुछ खिलाड़ियों को लेकर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह फरवरी 2022 में हुए मेगा ऑक्शन के दौरान जब उन खिलाड़ियों को टीम ने शामिल किया था, तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह सीजन शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लेंगे।

इसी में एक नाम इंग्लैंड के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का शामिल है, जिनको मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने अपने साथ शामिल किया था। लेकिन फिंच ने 11 मार्च को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा कि वह बायो-बबल थकान के चलते IPL 2022 के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था। क्योंकि टीम ने ऑक्शन के समय उन्हें एक रणनीति के अनुसार ही अपनी टीम में शामिल किया था। जिसके बाद KKR की टीम ने उनकी जगह पर जल्द ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच को अपनी टीम में शामिल करने का एलान कर दिया।

यहां पर देखिए एलेक्स हेल्स के उस पोस्ट को:

मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे फिंच

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच को लेकर उस समय वहां पर मौजूद 10 फ्रेंचाइजियों में से किसी ने उनके नाम को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन अब KKR की टीम ने उन्हें अपने साथ शामिल करने का फैसला किया है। फिंच अभी तक 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2686 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम पर 2 शतक और 15 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। इसके अलावा साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हीं की कप्तानी में जीत हासिल की थी।

वहीं आरोन फिंच के IPL रिकॉर्ड को देखा जाए तो उन्होंने 87 मुकाबलों में खेलते हुए 2000 से अधिक रन बनाए हैं। KKR की टीम ने फिंच को 1 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि पाकिस्तान के दौरे पर होने के चलते वह टीम के लिए शुरुआती कुछ मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।

यहां पर देखिए KKR के उस पोस्ट को:

close whatsapp