अब रवि बिश्नोई बने युजवेंद्र चहल के फन का शिकार
चहल और बिश्नोई आईपीएल में इस बार अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
अद्यतन - मार्च 14, 2022 5:20 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल न केवल मैदान पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने साथियों को लेकर हंसी मजाक करते रहते हैं। इस बार उनके फन का शिकार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई बने हैं। चहल ने हाल ही में बिश्नोई की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
चहल ने जो तस्वीर साझा की है उसमें उन्होंने रवि बिश्नोई के अलग रूप दे दिया है। उस फोटो में बिश्नोई को उन्होंने एक लड़की जैसा रूप दिया है जहां उन्होंने बिश्नोई के बालों में चोटियां बना दी हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए चहल ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
यहां देखिए बिष्नोई का वो फोटो
@yuzi_chahal's Instagram story 😂@bishnoi0056 pic.twitter.com/3ZTfxLjQTi
— StumpMic Cricket (@stumpmic_) March 14, 2022
चहल ने ऐसा काम पहली बार नहीं किया है, इससे पहले उन्होंने कुछ इसी तरह का काम जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ किया था। और वो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
आईपीएल 2022 में नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे चहल
युजवेंद्र चहल आईपीएल के आगामी संस्करण में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेलते हुए दिखेंगे। ऑक्शन के लिए उन्होंने बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था और ऑक्शन टेबल पर उनको खरीदने के लिए टीमों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला था। मुंबई इंडियंस (MI) ने उनकी सेवाओं को प्राप्त करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। लेकिन में राजस्थान फ्रेंचाइजी उन्हें हासिल करने में कामयाब रही।
वह 2013 तक मुंबई इंडिंयस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा थे और 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में शामिल होने से पहले MI के लिए एक मैच भी खेला था। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु स्थित टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक थे। चहल ने आरसीबी के लिए 113 मैचों में 7.58 की असाधारण इकॉनमी रेट से 139 विकेट लिए थे।
वहीं अगर रवि बिश्नोई की बात करें तो वो पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा थे लेकिन इस सीजन वो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। उन्हें ऑक्शन से पहले लखनऊ ने ड्राफ्ट सिस्टम के अंतर्गत टीम में शामिल किया था।