MI के खिलाफ मैच से पहले अजिंक्य रहाणे को मिला खास सरप्राइज, KKR के कप्तान भी हो गए उत्साहित । CricTracker Hindi

MI के खिलाफ मैच से पहले अजिंक्य रहाणे को मिला खास सरप्राइज, KKR के कप्तान भी हो गए उत्साहित

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे आज यानी 31 मार्च को आईपीएल 2025 का अपना अगला मुकाबला अपने ही घर मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे।

Ajinkya Rahane (Pic Source-X)
Ajinkya Rahane (Pic Source-X)

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे आज यानी 31 मार्च को आईपीएल 2025 का अपना अगला मुकाबला अपने ही घर मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे। हालांकि मैच से पहले उन्हें एक खास तोहफा मिला। अनुभवी बल्लेबाज को उनकी पसंदीदा डिश खाने को मिली।

अजिंक्य रहाणे को मिसल पाव काफी पसंद है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें अजिंक्य रहाणे ने जैसे ही मिसल पाव डिश को देखा वह खुशी से झूम उठे। बता दें कि, अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से काफी मैच खेले हैं और उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का काफी अनुभव है।

यह रही वीडियो

जैसे ही मिसल पाव अजिंक्य रहाणे के सामने आया उन्होंने कहा कि,’मुझे लगा नहीं की इतनी जल्दी आ जाएगा। अभी बुलाओ और अभी आ गया लेकिन सभी को शुक्रिया।’

अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भाग ले रहे हैं। यही नहीं फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शानदार बल्लेबाज ने महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाया था। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अजिंक्य रहाणे सिर्फ 18 रन ही बना पाए थे।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की ट्रॉफी को तीन बार अपने नाम किया है जबकि मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस सीजन की ट्रॉफी को जीता है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस के पास कई धाकड़ खिलाड़ी है जो अपनी टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्हें मैच जिता सकते हैं। यह मैच भी काफी रोमांचक होने वाला है।

close whatsapp