महिला वर्ल्ड कप 2022: पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के साथ बांग्लादेश ने रचा इतिहास, फैंस ने ट्विटर पर दी बधाईयां - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के साथ बांग्लादेश ने रचा इतिहास, फैंस ने ट्विटर पर दी बधाईयां

पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के बाद बांग्लादेश टीम 2 अंकों के साथ जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 की अंकतालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है।

Bangladesh Women. (Photo source: Twitter)
Bangladesh Women. (Photo source: Twitter)

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने हैमिल्टन में 14 मार्च को पाकिस्तान को नौ रन से हराकर न्यूजीलैंड में जारी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। बांग्लादेश महिला टीम ने महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपनी पहली जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बांग्लादेश टीम ने फरगाना हक (71), कप्तान निगार सुल्ताना (46) और शरमीन अख्तर (44) के शानदार प्रदर्शन के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए नशरा संधु ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि फातिमा सना, निदा डार और ओमिमा सोहेल के खाते में एक-एक विकेट आया।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को सलामी बल्लेबाज नाहिदा खान (43) और सिदरा अमीन (104) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई सिदरा अमीन ने बिस्माह मारूफ (31) के साथ भी 64 रनों साझेदारी की। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिये थे और लक्ष्य के करीब पहुंच रही थी। लेकिन फाहिमा खातून, जिन्होंने 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए, ने ओमिमा सोहेल के विकेट के बाद एक के बाद एक दो विकेट लेकर खेल का रुख ही बदल दिया।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रोमांचक महिला वर्ल्ड कप 2022 मुकाबले में 9 रनों से हराया

पाकिस्तान ने महज पांच रनों अपने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था, जिसके बावजूद वे 225 रनों तक पहुंचे भी, लेकिन वे 9 रनों से पीछे रह गए और बांग्लादेश ने महिला वर्ल्ड कप 2022 का यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाहिमा खातून (3 विकेट) के अलावा, रुमाना अहमद ने बांग्लादेश के लिए 2 विकेट चटकाए। फाहिमा खातून को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के बाद बांग्लादेश टीम 2 अंकों के साथ जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 की अंकतालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान टीम ने अब तक खेले गए चारो मैचों में शिकस्त झेली है और अंकतालिका में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है। आपको बता दें, इंग्लैंड ने भी जारी वर्ल्ड कप 2022 में अब तक अपना खाता नहीं खोला है, उन्होंने अपने अब तक के अपने तीन मैच हारे है।

अगर बात करे मेजबान न्यूजीलैंड की तो उनका भी अब तक जीत का प्रतिशत 50-50 रहा हैं। जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका छह अंको के साथ क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर है, वहीं भारत, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज चार-चार अंको के साथ क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर है।

महिला वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत पर ट्विटर की प्रतिक्रियाएं इस प्रकार है:

close whatsapp