बाबर आजम की एतिहासिक कप्तानी पारी के दम पर पाकिस्तानी टीम कराची टेस्ट मैच को ड्रा कराने में हुई सफल
पाकिस्तानी टीम ने इस टेस्ट मैच को ड्रा कराने के लिए 172 ओवर तक बल्लेबाजी की।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मार्च 16, 2022 8:18 अपराह्न

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमों की तरफ से शानदार खेल देखने को मिला, लेकिन अंत में सबसे ज्यादा सुर्खियां पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने बटोरी जिन्होंने मैच की चौथी पारी में 196 रनों की एतिहासिक पारी खेलते हुए मैच को ड्रा कराने में अहम भूमिका अदा की।
मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बनाई बढ़त
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की ओपनिंग जोड़ी ने 82 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत देने का काम किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से पहली पारी में उस्मान ख्वाजा ने जहां 160 रनों की शानदार पारी खेली वहीं एलेक्स कैरी के बल्ले से 93 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी को 9 विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाते हुए घोषित किया। पाकिस्तान की तरफ से इस पारी में फहीम अशरफ और साजिद खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
148 रनों पर ही सिमट गई
पाक टीम से सभी को उम्मीद थी कि वह भी कराची की इस बेजान पिच पर शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करेंगे। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत चीजें देखने को मिली। जिसमें टीम खेल के तीसरे दिन 2 सत्रों के भीतर ही सिमट गई, पाकिस्तान टीम की पहली पारी में सिर्फ कप्तान बाबर आजम के बल्ले से सर्वाधिक 36 रनों की पारी देखने को मिली और टीम 148 रनों के स्कोर पर सिमट गई। जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ी बढ़त लेने का मौक मिल गया। मेहमान टीम की तरफ से इस पारी में मिचल स्टार्क ने 3 जबकि मिचल स्वेप्सन ने 2 विकेट अपने नाम किए।
506 रनों का लक्ष्य देकर ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी दूसरी पारी
400 से अधिक रनों की पहली पारी में बढत हासिल करने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को फॉलोआन खेलने पर मजबूर नहीं किया। जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाते हुए मैच के चौथे दिन शुरुआती सत्र में पारी को घोषित कर दिया। जिससे पाकिस्तान टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 506 रनों का विशाल लक्ष्य मिला।
बाबर की एतिहासिक पारी रिजवान ने भी लगाया शतक
जिस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी को घोषित किया था, तो सभी को उम्मीद थी कि पाकिस्तान के लिए यह टेस्ट मैच बचाना आसान नहीं होगा। जिसके बाद टीम ने अपने शुरुआती दोनों विकेट भी 21 के स्कोर तक गंवा दिए थे, लेकिन यहां से कप्तान बाबर आजम ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ मिलकर टीम को चौथे दिन और कोई भी झटका नहीं लगने दिया और शानदार शतक पूरा किया।
लेकिन इसके बाद खेल का 5वां दिन भी बाकी था, जिसमें बाबर आजम को अपनी बल्लेबाजी से टीम को इस हार से बचाने के लिए अहम भूमिका निभानी थी। जिसमें उन्होंने ऐसा ही करते हुए 196 रनों की शानदार एतिहासिक पारी खेली और टीम के ऊपर से हार के खतरे को पूरी तरह से खत्म कर दिया। वहीं अब्दुल्लाह ने जहां 96 रन बनाए तो मोहम्मद रिजवान के बल्ले से भी 104 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली।
यहां पर देखिए कराची टेस्ट मैच ड्रा खत्म होने पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:
Great character shown! phenomenal batting by @babarazam258 @iMRizwanPak and #AbdullahShafiq saving us the test match. What a result ! #PAKvAUS
— Azhar Mahmood (@AzharMahmood11) March 16, 2022
https://twitter.com/benjonescricket/status/1504040776430501891
Great stat Benny. 👊 https://t.co/BAZ9fIchUe
— Adam Gilchrist (@gilly381) March 16, 2022
Special effort from @TheRealPCB to draw the match @babarazam258 & @iMRizwanPak 2 special players saved the match. Test match full of thrill & excitement till last over of the game ✅. Two test matches resulted in draw games. Let’s hav series decider next week in Lahore 😍
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) March 16, 2022
What a great comeback @TheRealPCB @babarazam258 played a captain's knock. Well played @iMRizwanPak and @imabd28 #PAKvsAUS #PakVsAustraila
— Junaid khan (@JunaidkhanREAL) March 16, 2022
Great display of patience and determination from @babarazam258 @iMRizwanPak and Abdullah Shafiq enable a draw for @TheRealPCB . But these pitches got to have something in for the bowlers.
— Salman Butt (@im_SalmanButt) March 16, 2022
Pakistan is only the second team in Test history to save the game by batting 1000+ balls in 4th inns. The first was England in the timeless Test in Durban in 1939. That match went on for 10 days and had to be stopped otherwise England would have missed the boat for home. #PakvAus
— Mazher Arshad (@MazherArshad) March 16, 2022
Simply Amazing @babarazam258 & @iMRizwanPak 👏🏼👏🏼#PAKvAUS
— Dimuth Karunarathna (@IamDimuth) March 16, 2022
Some innings give victories,
but some build character. And the latter are always helpful in the long run. Character building innings and match from @babarazam258 and co. Well done to @patcummins30 and his men too, almost pulled off something special. 👏🏼 #PAKvAUS pic.twitter.com/nF712KNFnd— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 16, 2022
Test cricket is very special…well played Pakistan and Australia!
Lots of special cricket played but Babar and Rizwan sensational today!#AUSvPAK— Mickey Arthur (@Mickeyarthurcr1) March 16, 2022
Stay calm like @babarazam258. Stay focused like @imabd28. Fight like @iMRizwanPak. Believe like our fans and ROAR like Pakistan. Unbelievable comeback. So proud of this team. Lets get the job done in Lahore now boys. #PAKvAUS #PakistanZindabad pic.twitter.com/XnLWJukw5V
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) March 16, 2022
Wow, what an innings by @babarazam258 leading from the front n showing the grit and resilience to draw this match. very well played by @imabd28 n @iMRizwanPak What a test match this has been. @CricketAus has been sensational throughout! Loved seeing all this happen in Pakistan!
— Umar Gul (@mdk_gul) March 16, 2022
Such a quality player is @iMRizwanPak #pakvaus.. Well played on a brilliant hundred 👏👏👏👏 Great knock
— Russel Arnold (@RusselArnold69) March 16, 2022
Ohhhhh … this is good stuff #pakvaus 😃. Now a dropped catch too 😊
— Russel Arnold (@RusselArnold69) March 16, 2022
Things are getting interesting 🙄 #PAKvsAUS 😬😬🙈🙈
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) March 16, 2022
Test cricket at its best. Last session day 5 on a knife's edge. #PAKvAUS
— Brad Hogg (@Brad_Hogg) March 16, 2022
A special knock by a special player.
196 by @babarazam258 . pic.twitter.com/FtkAZ31Zt3— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) March 16, 2022
All of a sudden! Test cricket… #PAKvAUS
— Callum Ferguson (@calferguson12) March 16, 2022
What a test match this is turning out to be. #PakvsAus2022
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) March 16, 2022
Oh dear @babarazam258 deserved that double #pakvaus Very well played though.. 👏👏
— Russel Arnold (@RusselArnold69) March 16, 2022
What a special knock @babarazam258 👏🏻
Aussies are are chance now— @BrettLee_58 (@BrettLee_58) March 16, 2022
Shot Babar!what a top innings,keep it going!#AUSvPAK @babarazam258 pic.twitter.com/py5irdwd8j
— Mickey Arthur (@Mickeyarthurcr1) March 16, 2022