पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद देखिए WTC अंकतालिका में आया क्या बड़ा बदलाव
कराची टेस्ट मैच की पाकिस्तानी टीम ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रा कराने में अहम भूमिका निभाई।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 17, 2022 12:21 pm

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें पाकिस्तानी टीम ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रा कराने में अहम भूमिका को अदा किया। इस टेस्ट मैच को लेकर किसी ने यह अधिक उम्मीद नहीं जताई थी कि पाक टीम ड्रा कराने में सफल हो सकेगी। लेकिन बल्लेबाजी के माकूल पिच पर उन्होंने शानदार तरीके से खेलते हुए एक बड़ी हार को टाल दिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा के 160 रनों की पारी के चलते 9 विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाते हुए पारी को घोषित किया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी के आधार पर एक बड़ी बढ़त हासिल हो गई।
जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 97 रन पर 2 विकेट बनाकर घोषित करने के साथ पाकिस्तान को मैच की चौथी पारी में 506 रनों का लक्ष्य दे दिया। यहां से पाक टीम को मैच जीतने या ड्रा कराने के लिए 171 ओवर तक बल्लेबाजी करना था। जिसमें पाक कप्तान बाबर आजम ने मोर्चा संभालते हुए 425 गेंदों शानदार 196 रनों की पारी खेली।
वहीं इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी 104 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके बाद पाकिस्तानी टीम 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाने के साथ मैच को ड्रा कराने में भी सफल हो सकी। जिसके बाद इस मैच के ड्रा होने के साथ दोनों ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका 2021-23 में पहले 2 स्थान पर काबिज हैं।
इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर 60 अंकों के साथ काबिज है, जिसमें उनके 71.42 प्रतीशत अंक हैं, वहीं पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है जहां पर उनके 44 अंक होने के साथ 61.11 का प्रतिशत है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के फाइनल में पहुंचने की राह आसान दिख रही
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की अंकतालिका को देखने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के फाइनल में पहुंचने की राह सबसे ज्यादा आसान दिख रही है। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती दोनों ही टेस्ट मैच में शानदार तरीके से खेलते हुए उसे ड्रा कराने में कामयाब होने के साथ पहले स्थान पर अपनी स्थिति को मजबूत रखा हुआ है।
वहीं भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के साथ पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जरूर एक झटका देने का काम किया है। अभी फिलहाल भारतीय टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर 77 अंकों के साथ जिसमें 58.33 फीसदी अंक हैं।
यहां पर देखिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की ताजा अंकतालिका:
![]()