होली के खास मौके पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉन्च की IPL 2022 के लिए नई जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

होली के खास मौके पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉन्च की IPL 2022 के लिए नई जर्सी

केकेआर ने इस सीजन के लिए श्रेयस अय्यर को अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

Shreyas Iyer. (Photo Source: KKR)
Shreyas Iyer. (Photo Source: KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 संस्करण के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (18 मार्च) को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आधिकारिक घोषणा की। फ्रेंचाइजी के प्रबंध निदेशक, वेंकी मैसूर और साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर लॉन्च के दौरान मौजूद थे।

अय्यर ने जर्सी लॉन्च की और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में इसे पहना। इस सीजन के लिए बनाई गई नई जर्सी में गोल्डन और बैंगनी रंग की चमक बरकरार है, जिसके ऊपर बाएं कोने में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी का लोगो दिखाई दे रहा है। हालांकि, पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन डिजाइन में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं।

यहां देखिए आगामी सीजन के लिए KKR की नई जर्सी

जर्सी लॉन्च के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फ्रेंचाइजी के प्रबंध निदेशक, वेंकी मैसूर ने जमकर श्रेयस अय्यर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ऐसे व्यक्ति हैं जो मैदान पर उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब तक सही इरादा है, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम समृद्ध होगी।

KKR द्वारा जारी किए गए वीडियो में वेंकी मैसूर ने कहा कि, “मैं इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था। श्रेयस अय्यर के बारे में हम जो जानते हैं, वह अपनी कप्तनी से सभी के सामने एक उदहारण सेट करेंगे। यह एक ऐसा खेल है, जहां जो होना होगा वो होकर रहेगा। लेकिन जब वह इरादा हो, जब वह प्रयास हो, तो आप यही मांग सकते हैं।

श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के 7वें कप्तान होंगे।  इससे पहले सौरव गांगुली, ब्रेडन मैकुलम, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, इयॉन मॉर्गन टीम की कप्तानी कर चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के 2022 संस्करण का अपना पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 26 मार्च 2022 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

close whatsapp