दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब दिलाने के लिए ऋषभ पंत कर रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग!
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले आईपीएल ट्रॉफी पर होगी।
अद्यतन - मार्च 21, 2022 10:44 पूर्वाह्न
आईपीएल 2022 के शुरुआत होने में महज कुछ दिनों का वक्त बाकी रह गया है, चूंकि इस सीजन कुल 10 टीमें इस लीग में हिस्सा ले रही हैं तो इस साल टीमों को खिताब जीतने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। पिछले कुछ सालों से लीग में दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी टीम रही है जो हर सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रही है। खासकर जब से श्रेयस को टीम की कमान सौंपी गई थी, तब से यह फ्रेंचाइजी लगातार अच्छा कर रही थी।
हालांकि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी श्रेयस नहीं बल्कि ऋषभ पंत करेंगे। पंत को 2021 सीजन में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम की कमान दी गई थी और टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब रही थी।
पंत भी इस बात को जानते हैं कि उनको और उनकी टीम को इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस सीजन मेगा ऑक्शन में उन्होंने टीम भी ऐसी ही बनाई है जो फ्रेंचाइजी को उनका पहला खिताब दिला सकती है। पंत भी इस बात को बखूबी समझते हैं और इसके लिए वो जोर शोर से तैयारी भी कह रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो आईपीएल शुरू होने से पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो अलग अलग प्रकार की प्रैक्टिस कर रहे हैं। देखते ही देखते पंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया है और फैंस भी पंत के वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां देखिए ऋषभ पंत का वो वीडियो
अभी भी है दिल्ली को पहले खिताब की तलाश
दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। उन्होंने मेगा ऑक्शन में डेविड वॉर्नर और शार्दुल ठाकुर सहित कई बड़े खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। वहीं, उनकी गेंदबाजी भी मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में वह आईपीएल 2022 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं।