लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से खेलने के लिए तस्कीन अहमद को नहीं मिल पाएगी BCB से NOC - क्रिकट्रैकर हिंदी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से खेलने के लिए तस्कीन अहमद को नहीं मिल पाएगी BCB से NOC

तस्कीन अहमद इस समय साउथ अफ्रीका में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम के साथ वहां पर मौजूद हैं।

Taskin Ahmed BPL (Photo Source: Twitter)
Taskin Ahmed BPL (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन शुरू होने से पहले कुछ टीमों में बदलाव लगातार देखने को मिल रहे हैं। जिसकी पीछे की वजह जहां कुछ खिलाड़ियों के अनफिट होकर पूरे सीजन के शुरू होने से पहले बाहर हो जाना वहीं कुछ ने अपनी अनुपब्लधता के चलते यह फैसला लिया। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा इंग्लैंड के खिलाड़ी मार्क वुड कंधे की चोट के चलते पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं।

जिसके बाद फ्रेंचाइजी लगातार उनके विकल्प की तलाश कर रही है, जिसमें बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के नाम को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है, लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की तरफ से भी यह साथ कर दिया गया है कि वह तस्कीन अहमद को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) IPL में खेलने को लेकर जारी नहीं करेगी।

खबरों के अनुसार LSG ने आगामी सीजन में तस्कीन अहमद को अपनी टीम में शामिल करने के लिए BCB से संपर्क किया था, लेकिन लगातार अंतरराष्ट्रीय सीरीज होने के चलते उन्होंने NOC देने से साफतौर पर मना कर दिया। जिसमें BCB क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन जलाल यूनुस ने अपने दिए बयान में कहा कि उन्होंने इसको लेकर तस्कीन अहमद को जानकारी दे दी थी, जिसमें उन्होंने LSG को अपनी अनुपलब्धता को लेकर सूचित कर दिया था।

जलाल यूनुस ने का बयान जो क्रिकबज्ज में छपा उसके अनुसार उन्होंने कहा कि, हमने तस्कीन से इसको लेकर बात करते हुए उन्हें पूरे हालात के बारे में भी बता दिया था। जिसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी को जानकारी देते हुए बता दिया कि वह अभी साउथ अफ्रीका में जारी सीरीज खेलेंगे जिसके बाद अपने देश वापस लौटेंगे।

टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पायेंगे शाकिब अल हसन

बांग्लादेश टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी मेजबान टीम के खिलाफ खेलनी है। जिसमें उनके अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन हिस्सा नहीं ले पायेंगे। दरअसल शाकिब केी मां, बेटी और बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें स्वदेश लौटना पड़ेगा।

जिसको लेकर यूनुस ने अपने बयान में कहा कि, हमें उम्मीद थी कि शाकिब तीसरे वनडे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन उनके परिवार के सदस्यों की तबियत काफी गंभीर है। जिसको देखते हुए हमने उन्हें वापस घर जाने की मंजूरी दे दी है। हम उनके साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और ऐसा लगता है कि वह टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पायेंगे।

close whatsapp