लखनऊ की टीम में बह रही है उल्टी गंगा, क्रुणाल पांड्या टीम के कोच को कोचिंग दे रहे हैं!
मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्रुणाल पांड्या को 8 करोड़ से अधिक कीमत देकर खरीदा।
अद्यतन - मार्च 22, 2022 10:58 पूर्वाह्न

आईपीएल 2022 शुरू होने में अब महज एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है, जिसके लिए सभी टीमों की तैयारी अपनी आखिरी चरण में होगी। इस सीजन यह दुनिया का सबसे बड़ा टी-20 लीग और भी बड़े स्तर पर खेला जाएगा क्योंकि यहां इस सीजन आठ के बदले कुल 10 टीमें खेलती हुई नजर आएगी।
आईपीएल शुरू होने से पहले पिछले महीने बेंगलुरु में दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जहां कुछ खिलाड़ी को उम्मीद से कहीं ज्यादा रकम मिला, वहीं कुछ बड़े बड़े नाम अनसोल्ड भी रहे थे। कुछ नाम ऐसे भी थे जिन्होंने अब तक के आईपीएल में करियर में कुछ खास कमाल नहीं किया है, फिर भी उन्हें फ्रेंचाइजी ने ज्यादा पैसे खर्च किए। उन्हीं में से एक नाम हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या का भी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिखाया क्रुणाल पांड्या पर भरोसा
क्रुणाल को इस सीजन मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8.25 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले वो आईपीएल के सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, और उस टीम के लिए वो कुछ कुछ मौकों पर ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए थे। जिस वजह से इस सीजन भी क्रिकेट जगत की निगाहें उनके ऊपर होगी।
इस बीच क्रुणाल पांड्या एक बार फिर आईपीएल से पहले फैंस के निशाने पर आ गए हैं, दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो लखनऊ के कोच के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने बातचीत के दौरान की तस्वीर साझा की है उसे देखकर फैंस का कहना है कि पांड्या कोच से कुछ सीखने की बजाय उन्हें ही कोचिंग के टिप्स दे रहे हैं।
यहां देखिए क्रुणाल का वो इंस्टाग्राम पोस्ट
आईपीएल में ऐसा पहली बार होगा जब क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखेंगे। क्रुणाल जहां केएल राहुल की कप्तानी में LSG के लिए खेलेंगे, वहीं हार्दिक पांड्या इस सीजन गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे।