पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक से चूकने के बाद उस्मान ख्वाजा बताया यह कारण - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक से चूकने के बाद उस्मान ख्वाजा बताया यह कारण

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उस्मान ख्वाजा ने पहले मैच में 160 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Usman Khawaja. (Photo Source: Twitter)
Usman Khawaja. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा टीम के शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं और वह मौजूदा समय में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 160 रनों की शानदार पारी खेली और मेजबान टीम के गेंदबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच लाहौर में खेला जा रहा है जिसमें मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। कंगारू टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे उस्मान ख्वाजा ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दी और 91 रनों की शानदार पारी खेली हालांकि वह अपने शतक से 9 रन चूक गए।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने दूसरे शतक से चूकने के बाद बांए हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि वह मैच के दौरान अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और मैच में ब्रेक के समय में उन्हें उन्हें डॉक्टर के द्वारा दवा भी दी गयी।

“मैच के बीच में बहुत सारे माइंड गेम हुए”- उस्मान ख्वाजा

पर्थ नाउ के अनुसार उस्मान ख्वाजा ने कहा “मैच के दौरान मैं थोड़ा बीमार था। मुझे ब्रेक के दौरान डॉक्टर से कुछ दवाई भी मिली थी। मैं बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा था और बीच-बीच में बहुत सारे माइंड गेम हुए।”

उन्होंने आगे कहा “मैंने खुद से कहा बस चलते रहो, जब तक तुम जा सकते हो, बस आगे बढ़ते रहो। उसके बाद पांच घंटे के लिए आगे बढ़ने के लिए मुझे दिन के अंत में बिल्कुल महसूस नहीं हुआ। मैं बड़ा शॉट खेलकर 20 या 30 रन पर आउट हो सकता था। लेकिन इतनी ज्यादा गर्मी में भी 90 रन बनाने को लेकर मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।”

आपको बता दें कि मेहमान टीम ने अपने दो बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और मार्नस लबुशाने को जल्दी खो दिया था। लेकिन उस्मान ख्वाजा ने तीसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ 138 रनों की साझेदारी की और टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए। स्टीव स्मिथ ने 169 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 232 रन बनाये।

close whatsapp